Entertainment News Live: बिग बॉस ओटीटी के सेट पर सलमान खान की ग्रैंड एंट्री, देखें दबंग स्टार का वीडियो
Copied link
Entertainment News Live: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी कं बंधन में बंधने जा रहे है. मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें सामने आई है, जिसमे दूल्हे राजा अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते दिखे. दूसरी तरफ करण के पिता सनी ने भी अपने हाथ पर मेहंदी लगवाया है. वहीं, प्रभास और कृति सेनन की मच अवेटेड मूवी आदिपुरुष आज रिलीज हो गई. ट्विटर पर आदिपुरुष, प्रभास ट्रेंड कर रहे है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. ट्विटर पर फिल्म के रिव्यूज भी आने लगे है.
12:40 AM. 17 Jun 2312:40 AM. 17 Jun
रकुल प्रीत का ग्लैमरस अंदाज
https://www.instagram.com/p/CtjBtzcK4F6/?hl=en
12:40 AM. 17 Jun 2312:40 AM. 17 Jun
उर्फी संग ब्लॉग बनाएंगी भारती सिंह
https://www.instagram.com/p/CtjDXe7q9Qp/?hl=en
12:40 AM. 17 Jun 2312:40 AM. 17 Jun
बिग बॉस ओटीटी के सेट पर सलमान खान की ग्रैंड एंट्री
‘सत्यप्रेम की कथा’ का नया गाना Gujju Pataka रिलीज
7:00 PM. 16 Jun 237:00 PM. 16 Jun
शोएब इब्राहिम का नया व्लॉग
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम डॉक्टर के पास चेकअप और प्रेगनेंसी स्कैन के लिए गए थे. कपल ने उस कमरे की झलक दी, जिसे वो डिलीवरी के लिए रखना चाहते है. डॉक्टर विजिट के बाद एक्टर ने व्लॉग में बताया कि, “सब ठीक है. सब कुछ ठीक है. फ्लूड थोड़ा कम है और इस पर नजर रखनी होगी. हमें बस सावधान रहना होगा.” दीपिका ने कहा कि उन्हें अधिक प्रोटीन लेने और बहुत सारे फ्लूड लेने की जरूरत है. शोएब ने बताया कि दीपिका ने एक किलो वजन कम कर लिया है.
7:00 PM. 16 Jun 237:00 PM. 16 Jun
राकेश रोशन ने शेयर की ये तसवीर
एक्टर-फिल्म निर्माता राकेश रोशन और उनकी पत्नी पिंकी रोशन ने हाल ही में साधु और प्रेरक वक्ता गौर गोपाल दास की मेजबानी की. ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन के साथ-साथ पोती सुरनिका भी इस समारोह में शामिल हुईं.
आदिपुरुष के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी कृति सेनन
आदिपुरुष के पास बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने का पूरा मौका है. दरअसल आदिपुरुष के लिए कृति सेनन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. यह अफवाह थी कि अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश को फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए कहा गया था. हालांकि कुछ कारणों की वजह से बात नहीं बनी. फिल्म में कृति जानकी (सीता) की भूमिका निभा रही हैं. उनकी एक्टिंग के फैंस कायल हो रहे हैं.
7:00 PM. 16 Jun 237:00 PM. 16 Jun
रणवीर सिंह का ऑल ब्लैक लुक
https://www.instagram.com/p/CthN0Y6ASbe/
7:00 PM. 16 Jun 237:00 PM. 16 Jun
करिश्मा कपूर का बोल्ड अंदाज
https://www.instagram.com/p/CtgmcZqMN1w/?hl=en
2:03 PM. 16 Jun 232:03 PM. 16 Jun
सनी देओल के घर के बाहर बांटे गए लड्डू
सनी देओल के बेटे करण देओल के हल्दी सेलिब्रेशन में लड्डू बांटे गए. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टाफ लोगों को लड्डू बांटते हुए दिख रहा है.
https://www.instagram.com/p/CtgwWcShDzZ/?hl=en
2:03 PM. 16 Jun 232:03 PM. 16 Jun
करण देओल की मेंहदी
करण देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो येलो कुर्ते में काफी स्मार्ट दिख रहे है. उन्होंने पैपराजी को अपनी मेहंदी दिखाई, जिसमें उनकी मंगेतर द्रिशा का नाम लिखा हुआ है. दूसरी तरफ सनी ने अपने हाथ पर सभी धर्मों के सिंबल मेहंदी से बनवाए है. उनके इस खास मंहदी डिजाइन पर फैंस रिएक्ट कर रहे है. बता दें कि करण और द्रिशा की शादी 18 जून को है.
https://www.instagram.com/p/Ctg9wjKLil_/?hl=en
2:03 PM. 16 Jun 232:03 PM. 16 Jun
फिल्म आदिपुरुष हुई रिलीज
प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होते ही जबरदस्त रिएक्शन आने लगे है. यूजर्स प्रभास और कृति सेनन की जमकर तारीफ कर रहे है. बता दें कि आदिपुरुष भगवान राम की कहानी है, जिनकी पत्नी सीता का दुष्ट रावण ने अपहरण कर लिया था. उसने वानर सेना की मदद ली और उसे अपने साथ वापस अयोध्या ले आया. ओम राउत के निर्देशन में बनी ये मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा दी है. इसमें प्रभास ने भगवान राम, कृति सनोन ने सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है.
मुख्य बातें
Entertainment News Live: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी कं बंधन में बंधने जा रहे है. मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें सामने आई है, जिसमे दूल्हे राजा अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते दिखे. दूसरी तरफ करण के पिता सनी ने भी अपने हाथ पर मेहंदी लगवाया है. वहीं, प्रभास और कृति सेनन की मच अवेटेड मूवी आदिपुरुष आज रिलीज हो गई. ट्विटर पर आदिपुरुष, प्रभास ट्रेंड कर रहे है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. ट्विटर पर फिल्म के रिव्यूज भी आने लगे है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.