Entertainment News: सारा अली खान ने अमरनाथ की यात्रा की, Udd Jaa Kaale Kaava का BTS वीडियो आया सामने
Copied link
Entertainment News : बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री इशिता दत्ता और वत्सल शेठ की. दोनों के घर किलकारियां गुंजी है. जी हां आखिरकार कपल माता-पिता बन गये. इशिता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. ईटाइम्स के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अभिनेत्री को शुक्रवार (21 जुलाई) को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.
12:08 AM. 21 Jul 2312:08 AM. 21 Jul
गदर की सकीना का ग्लैमरस अंदाज
https://www.instagram.com/p/Cu6x-v_qn0p/?hl=en
12:08 AM. 21 Jul 2312:08 AM. 21 Jul
गुम है किसी के प्यार फेम तन्वी ठक्कर ने बेटे का रखा ये नाम
राजश्री प्रोडक्शन ने अपनी आगामी फिल्म का टाइटल “दोनों” किया अनाउंस
राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड ने अपने फैमिली एंटरटेनमेंट की लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए अपनी 59वीं फिल्म जो एक प्रेम कहानी है और जिसका टाइटल “दोनों” है उसकी आज घोषणा की. इस फिल्म का निर्देशन राजश्री के नेक्स्ट जेनरेशन डायरेक्टर अवनीश एस. बड़जात्या ने किया है और 25 जुलाई को इस फिल्म का टीज़र रिलीज किया जाएगा. नवोदित निर्देशक इस फिल्म में दो नए चेहरों को भी लॉन्च कर रहे हैं जो निश्चितरूप से आपको 1989 में रिलीज हुई फ़िल्म मैंने प्यार किया के सलमान खान और भाग्यश्री की याद दिलाएंगे जिसे सूरज बड़जात्या ने बतौर नवोदित निर्देशक निर्देशित किया था.
12:08 AM. 21 Jul 2312:08 AM. 21 Jul
Udd Jaa Kaale Kaava का BTS वीडियो आया सामने
12:08 AM. 21 Jul 2312:08 AM. 21 Jul
मेड इन हेवन का रीकैप वीडियो
आज प्राइम वीडियो ने अपने क्रिटिकली अक्लेम्ड सीरीज मेड इन हेवन 1 का एक रोमांचक रीकैप वीडियो जारी किया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. इसमें कल्कि कोचलिन का वॉयसओवर भी शामिल है. मेड इन हेवन सीरीज में शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, जिम सर्भ और कई अन्य शामिल हैं.
आदित्य रॉय संग छुट्टी मनाकर मुंबई लौटीं अनन्या पांडे
https://www.instagram.com/p/Cu5FFP7gApt/?hl=en
3:10 PM. 20 Jul 233:10 PM. 20 Jul
शिव ठाकरे के लिए फैंस ने गाया गाना
https://www.instagram.com/p/Cu52jZMKZBK/?hl=en
12:46 PM. 20 Jul 2312:46 PM. 20 Jul
इशिता दत्ता और वत्सल शेठ बने माता-पिता
अभिनेत्री इशिता दत्ता और वत्सल शेठ के घर किलकारियां गुंजी है. जी हां आखिरकार कपल माता-पिता बन गये. इशिता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. ईटाइम्स के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अभिनेत्री को शुक्रवार (21 जुलाई) को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. इशिता ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान हमेशा अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया है. उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और अपने अभिनेता-पति वत्सल के साथ सेल्फी साझा की. मंगलवार को एक्ट्रेस ने एक सेल्फी शेयर की और लिखा, “ठीक है तो आखिरी महीना निश्चित रूप से आसान नहीं है.”
एक दूसरे पर आरोप लगाने के बाद अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा संग दिया पोज
अमीषा पटेल और सनी देओल अभिनीत गदर 2 अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है. सनी तारा सिंह के रूप में और अमीषा सकीना की भूमिका में एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी. दोनों ने गदर में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. लेकिन इसके बीच कुछ दिनों पहले अमीषा ने गदर 2 के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा पर सेट पर भारी बदइंतजामी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. निर्माता ने बाद में आरोपों के बारे में बात की और उन्हें “झूठा” बताया. आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद, अमीषा ने निर्माता के साथ एक तस्वीर साझा की. जिसमें दोनों काफी खुश लग रहे थे.
https://www.instagram.com/p/Cu2I-ctIF_P/?hl=en
12:46 PM. 20 Jul 2312:46 PM. 20 Jul
बिग बॉस ओटीटी के घर में मचा बवाल
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 पिछले एक महीने से अधिक समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो का प्रीमियर 17 जून को हुआ था और यह शो प्रतियोगियों की हरकतों के कारण सुर्खियां बटोर रहा है. अब घर में जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के बीच लव एंगल चल रहा है. दोनों एक दूसरे संग मस्ती करते देखे जाते है. इसके अलावा कल अभिषेक ने जिया को अपनी पत्नी कह दिया, जब वह कुछ अजीब हरकते कर रही थी. इसके अलावा अभिनव ने एल्विश यादव को कैप्टेंसी टास्क से हटा दिया. अब आज घर का नया कैप्टन पुजा भट्ट, बेबिका, फलक नाज, जद हदीद और अभिनव में से कोई एक बन सकता है.
Entertainment News : बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री इशिता दत्ता और वत्सल शेठ की. दोनों के घर किलकारियां गुंजी है. जी हां आखिरकार कपल माता-पिता बन गये. इशिता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. ईटाइम्स के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अभिनेत्री को शुक्रवार (21 जुलाई) को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.