Entertainment News: आलिया भट्ट को मिला ये अवार्ड, बादशाह के नये गाने में नजर आयेंगी इलियाना

बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ होता रहता है. कभी किसी की लड़ाई सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है, तो कभी किसी स्टार्स की दोस्ती मिसाल बन जाती है. आज हमारे लिए गौरव का क्षण है, जहां दीपिका पादुकोण फीफा ट्रॉफी का अनावरण करने के बाद सीधे ऑस्कर में ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी. एक्ट्रेस ऑस्कर 2023 में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक होंगी. कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में मंजुलिका की भूमिका निभाने के लिए चार ए-लिस्ट अभिनेत्रियों पर विचार किया जा रहा है. रणबीर कपूर ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर बात की है.

2:44 AM. 4 Mar 23 2:44 AM. 4 Mar

आलिया भट्ट को मिला ये अवार्ड

https://www.instagram.com/p/CpVOfCsKYCk/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

1:52 AM. 4 Mar 23 1:52 AM. 4 Mar

उर्फी जावेद का ये रूप देखा आपने?

https://www.instagram.com/p/CpVE9GdKaE1/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

12:35 AM. 4 Mar 23 12:35 AM. 4 Mar

सपना चौधरी की ये अदा

https://www.instagram.com/p/CpUHiMhAXzM/?hl=en

12:35 AM. 4 Mar 23 12:35 AM. 4 Mar

रश्मि देसाई का लेटेस्ट डांस वीडियो वायरल

https://www.instagram.com/p/CpSU8TbgsPm/

12:35 AM. 4 Mar 23 12:35 AM. 4 Mar

श्रद्धा कपूर वड़ा पाव खाती हुई आईं नजर

https://www.instagram.com/p/CpU0XHbj4qA/?hl=en

12:35 AM. 4 Mar 23 12:35 AM. 4 Mar

साथ नजर आए सैफ अली खान- करीना कपूर

https://www.instagram.com/p/CpUgR84qSwY/?hl=en

12:35 AM. 4 Mar 23 12:35 AM. 4 Mar

कियारा आडवाणी का ये दिलकश अंदाज

https://www.instagram.com/p/CpUYoi0Dl_d/?hl=en

8:48 PM. 3 Mar 23 8:48 PM. 3 Mar

बादशाह के नये गाने में नजर आयेंगी इलियाना

https://www.instagram.com/p/CpURb1AseQ7/

8:48 PM. 3 Mar 23 8:48 PM. 3 Mar

दिलीप जोशी को मिली धमकी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार से लोकप्रिय दिलीप जोशी चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं. हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बाद दिलीप जोशी पर खतरा मंडरा रहा है. कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स नागपुर कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि 25 हथियारबंद लोगों ने शिवाजी पार्क के पास स्थित दिलीप जोशी के आवास को घेर लिया है. जिसके तुरंत बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. पढ़ें पूरी खबर

8:48 PM. 3 Mar 23 8:48 PM. 3 Mar

भीड़ की पहली झलक आई सामने

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म भीड़ की पहली झलक साझा कर दी गई है. राजकुमार राव ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हम कहानी बता रहे हैं उस वक्त की जब बंटवारा देश में नहीं, समाज में हुआ था.’ फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/CpUTgA6p8EA/

8:48 PM. 3 Mar 23 8:48 PM. 3 Mar

स्वरा भास्कर ने शेयर की बेडरूम की तस्वीर

इंस्टा स्टोरिज पर स्वरा भास्कर ने करीने से सजाए गए बेडरूम की एक तस्वीर साझा की. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी मां के लिए एक छोटा सा नोट भी लिखा जिन्होंने ये पूरी व्यवस्था की थी. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “माँ यह सुनिश्चित कर रही है कि मेरी एक फिल्मी सुहाग रात है!”

8:48 PM. 3 Mar 23 8:48 PM. 3 Mar

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर

https://www.instagram.com/p/CpUMvd6qKTn/

8:48 PM. 3 Mar 23 8:48 PM. 3 Mar

अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ का 5 मार्च को होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

एक्शन-एडवेंचर और ड्रामे से भरपूर अक्षय कुमार की एंटरटेनर फ़िल्म ,राम सेतु, अपने वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए तैयार हैं। जी हाँ, रविवार 5 मार्च को स्टार गोल्ड पर अक्षय कुमार की ये फ़िल्म दिखाई जाएगी. इस बारे में अक्षय कुमार का कहना है कि, “राम सेतु हमारे भारतीय इतिहास और संस्कृति में निहित है. यह हमारा प्रयास है कि हम दर्शकों को विसुअल्ली एक अद्भुत फ़िल्म की अनुभूति कराए जो सांस्कृतिक रूप से भी एक समृद्ध अनुभव रहे. यह एक महत्वपूर्ण कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए, विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए और मैं रोमांचित हूं स्टार गोल्ड पर राम सेतु के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर और अब आप अपने परिवार के साथ इस फिल्म का घर बैठे आनंद ले सकते हैं.”

8:48 PM. 3 Mar 23 8:48 PM. 3 Mar

हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने आज अपनी पारिवारिक कॉमेडी, अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ हैप्पी फ़ैमिली: कंडीशंस अप्लाई के अपने क्विर्की और रोमांचक ट्रेलर के लॉन्च के साथ इसके ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की. इस सीरीज में राज बब्बर, रत्ना पाठक शाह, अतुल कुलकर्णी और आयशा जुल्का जैसे स्थापित कलाकरों के साथ रौनक कामदार, मीनल साहू, सनाह कपूर और अहान साबू जैसे युवा अभिनेताओं का पूरा जमावड़ा है. आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित और निर्देशित, और हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित, हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई एक एपिसोडिक रिलीज होगी. पहले चार एपिसोड प्राइम वीडियो पर 10 मार्च को 240 से अधिक देशों और टेरीटरीज में एक्सक्लूसिवली प्रीमियर किये जायेंगे और उसके बाद 31 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 2 एपिसोड रिलीज़ होंगे.

4:08 PM. 3 Mar 23 4:08 PM. 3 Mar

श्रद्धा कपूर का जन्मदिन

https://www.instagram.com/p/Co9JNEpJFrf/

4:08 PM. 3 Mar 23 4:08 PM. 3 Mar

अबू जानी-संदीप खोसला के फैशन शो में पहुंचे स्टार्स

https://www.instagram.com/p/CpS233VDgVo/ https://www.instagram.com/p/CpS2uOBq4j-/ https://www.instagram.com/p/CpS7QfoDOEL/ https://www.instagram.com/p/CpS6i0bqCUw/

4:08 PM. 3 Mar 23 4:08 PM. 3 Mar

फैशन शो में पहुंची सुजैन

https://www.instagram.com/p/CpS8o0EjL-E/

4:08 PM. 3 Mar 23 4:08 PM. 3 Mar

पार्टी में दिखी जया बच्चन

https://www.instagram.com/p/CpS-PsPj6jy/

4:08 PM. 3 Mar 23 4:08 PM. 3 Mar

सैफ अली खान संग दिखी करीना कपूर

https://www.instagram.com/p/CpT5rLSjuNW/

4:08 PM. 3 Mar 23 4:08 PM. 3 Mar

सेलेब्स के नाम पर 50 लाख की ठगी

इन-दिनों देश में ठगी की घटनाये बढ़ती जा रही है. अब खबर है कि एमएस धोनी, अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, सचिन तेंदुलकर, सैफ अली खान, रितिक रोशन, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी और अन्य हस्तियों के नाम पर बदमाशों ने 50 लाख की ठगी की. हालांकि पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है.

4:08 PM. 3 Mar 23 4:08 PM. 3 Mar

मन्नत में घुसे दो युवक

मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ की दीवार फांदकर अंदर घुसने के आरोप में गुजरात के दो युवकों को हिरासत में लिया. बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, 19-20 साल के दोनों युवकों को बंगले में घुसने पर वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और शाहरुख से मिलना चाहते थे. अधिकारी ने बताया कि परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

1:32 PM. 3 Mar 23 1:32 PM. 3 Mar

Oscars 2023 में दीपिका पादुकोण होंगी प्रस्तुतकर्ता

दीपिका पादुकोण बार हाई सेट कर रही हैं! वह दुनिया भर में एक जानी-मानी हस्ती बन गई हैं. जहां उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म में अभिनय किया है, वहीं दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय सितारों के बीच अपने लिए जगह बनाई है. फीफा ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली भारतीय बनने के बाद अब उन्होंने ऑस्कर में अपनी जगह बना ली है. नवीनतम घोषणा यह है कि दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक होंगी.

1:32 PM. 3 Mar 23 1:32 PM. 3 Mar

MC Stan ने देखी है अपने करीबी दोस्त की हत्या

रैपर एमसी स्टेन बिग बॉस 16 में अपनी जीत की बदौलत घर-घर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहें. हाल ही में एक साक्षात्कार में, एमसी स्टेन ने कुछ परेशान करने वाली घटनाओं को साझा किया, जिसमें उन्होंने एक हत्या भी शामिल है. यूट्यूब पर उपलब्ध पॉडकास्ट में, एमसी स्टेन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने दोस्त की हत्या देखी, वह भी उसके जन्मदिन पर। वह बताते हैं कि कैसे दोस्त के बर्थडे केक काटने के बाद चाकू मारा गया. उन्होंने कहा कि वह इस घटना से बहुत आहत हैं। क्लिप टीआरएस क्लिप्स के साथ एमसी स्टेन के एक वीडियो से प्रतीत होता है. इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उनकी मां अब उनकी दोस्त बन गई हैं और वो उनसे कुछ भी शेयर कर सकते हैं.

1:32 PM. 3 Mar 23 1:32 PM. 3 Mar

रणबीर कपूर ने बड़ी रिलीज से पहले बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के बारे में बात की

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में रहे हैं, जो बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड का शिकार हुए हैं. शमशेरा और ब्रह्मास्त्र जैसी अपनी बड़ी रिलीज से पहले, रणबीर कपूर रिसीविंग एंड पर थे. अब, वह अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टार्स जी जान लगा रहे हैं. एक नवीनतम बातचीत में, रणबीर कपूर ने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के बारे में बात की. ब्रह्मास्त्र अभिनेता ने कहा कि उन्हें यह चलन निराधार लगता है. रणबीर कपूर ने उल्लेख किया कि वह इस बहिष्कार संस्कृति को नहीं समझते हैं, क्योंकि कोई भी कुछ भी गलत नहीं कर रहा है. फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं, ताकि लोग अपनी चिंताओं को भूल सकें और अच्छा समय बिता सकें.

मुख्य बातें

बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ होता रहता है. कभी किसी की लड़ाई सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है, तो कभी किसी स्टार्स की दोस्ती मिसाल बन जाती है. आज हमारे लिए गौरव का क्षण है, जहां दीपिका पादुकोण फीफा ट्रॉफी का अनावरण करने के बाद सीधे ऑस्कर में ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी. एक्ट्रेस ऑस्कर 2023 में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक होंगी. कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में मंजुलिका की भूमिका निभाने के लिए चार ए-लिस्ट अभिनेत्रियों पर विचार किया जा रहा है. रणबीर कपूर ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर बात की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >