Entertainment News Live: आदिपुरुष के प्रमोशन से गायब दिखे सैफ अली खान, फैंस ने पूछ डाला ये सवाल
Copied link
Entertainment News Live: अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का 48वां बर्थडे काफी खास रहा. उनके जन्मदिन पर गदर फिर से रिलीज किया गया और साथ ही गदर 2 का टीजर भी जारी किया गया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखी. वहीं, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया. बिग बॉस 15 की विजेता के रूप में उभरने के बाद इन दिनों वो नागिन 6 में नजर आ रही है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ उन्होंने अपना बर्थडे पार्टी मनाया. वे वेन्यू पर अपनी गर्लफ्रेंड के माता-पिता के साथ पहुंचे थे.
11:31 PM. 10 Jun 2311:31 PM. 10 Jun
जीनत अमान का बॉस लेडी लुक
https://www.instagram.com/p/CtTOjsoraMj/?hl=en
8:55 PM. 10 Jun 238:55 PM. 10 Jun
आदिपुरुष के प्रमोशन से गायब दिखे सैफ अली खान, फैंस ने पूछ डाला ये सवाल
सैफ अली खान ने ओम राउत की आने वाली फिल्म आदिपुरुष में प्रतिपक्षी रावण की भूमिका निभाई है. हालांकि, अभिनेता को ट्रेलर और गीत लॉन्च सहित किसी भी प्रचार कार्यक्रम में मुख्य अभिनेता प्रभास और कृति सेनन के साथ नहीं देखा गया है. अब फैंस को ये चिंता सता रही है कि ऐसा क्यों हो रहा है. कई लोगों ने दावा किया कि यह सैफ को फिल्म की रिलीज से पहले कोई विवादित बयान देने से रोकने के लिए ये किया जा रहा है.
5:32 PM. 10 Jun 235:32 PM. 10 Jun
गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से किया निकाह
गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी संग निकाह किया है. हालांकि एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है, ऐसी अफवाहें हैं कि उन्होंने अपने प्रेमी फैजान अंसारी से शादी कर ली है. उनके निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई हैं, जहां दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं.
5:32 PM. 10 Jun 235:32 PM. 10 Jun
‘सत्यप्रेम की कथा’ का नया गाना रिलीज, कार्तिक आर्यन-कियारा अडवाणी की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘सत्यप्रेम की कथा’ के शानदार ट्रेलर और चार्टबस्टर गाना ‘नसीब से’ के बाद, अब मेकर्स इसका टाइटल सॉन्ग जारी किया है, जिसके बोल ‘आज के बाद’ है. ये गाना प्योर लव स्टोरी की धुन पेश करता है. फिल्म के टीजर में गाने की एक झलक देखने के बाद से ही इस गाने का दर्शकों को इंतजार रहा है. इस गाने को आइकोनिक बड़ौदा पैलेस में खूबसूरती से शूट किया गया है. गाने के विजुअल्स लार्जर देन लाइफ विजुअल्स की तरह दिख रहें है. वैसे साजिद नाडियाडवाला हमेशा बड़े पैमाने पर शूटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और सत्यप्रेम की कथा में भी प्रोडक्शन वैल्यू का ये नजारा देखा जा सकता है. इस गाने को मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार द्वारा खूबसूरती से गाया गया हैं और इसका म्यूजिक और लीरिक्स मनन भारद्वाज ने दिए हैं.
फिल्म ‘आदिपुरुष’ कि भारत में एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है. फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आदिपुरुष की दुनिया इंतजार कर रही है. महाकाव्य गाथा का अनुभव करने वाले पहले लोगों में से एक बनें. एडवांस बुकिंग इस रविवार से शुरू हो रही है.
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भाग लेंगी अंजलि अरोड़ा?
अंजलि अरोड़ा पिछली बार कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में नजर आई थी. शो के बाद से ही अंजलि काफी लोकप्रिय हो गई है. जूम टीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो, अंजलि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भाग लेंगी. एक्ट्रेस, आवेज दरबार और महेश पुजारी के साथ सबसे अधिक फीस पाने वाली कंटेस्टेंट है. बता दें कि अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आपको उनका ‘कच्चा बादाम’ गाना वाला वीडियो याद ही होगा.
4:41 PM. 10 Jun 234:41 PM. 10 Jun
टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने रिवील किया अपनी बेटी का नाम
लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा मर्दा हाल ही में मां बनी है. उन्होंने अप्रैल 2023 में एक बच्ची का स्वागत किया. नेहा ने आखिरकार अपनी बच्ची का नाम रखा है और इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ साझा किया है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा है. पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर प्यार बरसा रहे है.
https://www.instagram.com/p/CtQ9m93hTmU/
4:41 PM. 10 Jun 234:41 PM. 10 Jun
तारा सिंह और सकीना
https://www.instagram.com/p/CtRrormunSv/
4:41 PM. 10 Jun 234:41 PM. 10 Jun
मां के साथ नजर आई कियारा आडवाणी
https://www.instagram.com/p/CtR42fOtLNc/
12:55 PM. 10 Jun 2312:55 PM. 10 Jun
अमीषा पटेल ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
अमीषा पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब में डांस करती दिख रही है. वो अपने ही मूवी ‘कहो ना प्यार है’ के टाइटल ट्रैक पर झूमती दिख रही है. वीडियो में वो शॉर्ट ड्रेस में दिख रही है और काफी एजॉय भी कर रही है.
तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड संग पैपराजी को दिए पोज
अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के बर्थडे पार्टी में करण कुंद्रा एक्ट्रेस के माता-पिता के साथ पहुंचे. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. अपने बर्थडे के लिए एक्ट्रेस ने रेड ड्रेस पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखी. उन्होंने डैवी मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया. दूसरी ओर, करण कुंद्रा एक काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउज़र में नज़र आ रहे थे, जिसे उन्होंने नेवी ब्लू जैकेट के साथ पेयर किया था.
https://www.instagram.com/p/CtR5MZIqG2d/
मुख्य बातें
Entertainment News Live: अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का 48वां बर्थडे काफी खास रहा. उनके जन्मदिन पर गदर फिर से रिलीज किया गया और साथ ही गदर 2 का टीजर भी जारी किया गया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखी. वहीं, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया. बिग बॉस 15 की विजेता के रूप में उभरने के बाद इन दिनों वो नागिन 6 में नजर आ रही है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ उन्होंने अपना बर्थडे पार्टी मनाया. वे वेन्यू पर अपनी गर्लफ्रेंड के माता-पिता के साथ पहुंचे थे.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.