Live Updates

Entertainment News: तुनिशा शर्मा मामले में नया अपडेट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शीजान खान

Entertainment News: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल को लेकर नया अपडेट आया है. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में है. आज मेकर्स फिल्म का पहला लुक जारी करेंगे. वहीं, टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे है. बीते दिन एक्ट्रेस की मां वनिता ने प्रेस कांफ्रेंस कर शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद शीजान के वकील ने कहा था सारे आरोप निराधार है. अब एक्टर की बहन ने कहा है कि सारे आरोपों का जवाब देंगी जो उनके भाई पर लगाए गए है.

10:50 PM. 31 Dec 22 5:20 PM. 31 Dec

कृष्णा अभिषेक को देख अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे सलमान

https://www.instagram.com/p/Cm1ISoTNteX/

10:03 PM. 31 Dec 22 4:33 PM. 31 Dec

करण जौहर नेऐसे किया नये साल का स्वागत

करण जौहर ने अपनी फिल्मों के सफर को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उनकी आनेवाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी की भी झलक दिख रही है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 2023 एक ऐसा साल होने जा रहा है जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है और बेहद कृतज्ञता के साथ – जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है…सिनेमा!

https://www.instagram.com/p/Cm1AxQXBWW2/

10:03 PM. 31 Dec 22 4:33 PM. 31 Dec

शीजान खान की बहन ने तोड़ी चुप्पी

इंडिया टीवी से बातचीत में शीजान खान की बहन शफाक नाज ने कहा, “मैं समझती हूं कि इन सभी अटकलों के बीच लोग हमारा पक्ष और हमारी आवाज सुनना चाहते हैं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, जल्द ही सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा और सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आएगी. हालांकि मैं कहना चाहूंगी कि शीजान की बड़ी बहन के रूप में मैं स्पष्ट रूप से बहुत तनावग्रस्त और चिंतित हूं. क्योंकि मैं जानती हूं कि कैसे मेरा भाई बिल्कुल निर्दोष है और सभी की तरह तुनिशा के जाने से हिल गया है.”

10:03 PM. 31 Dec 22 4:33 PM. 31 Dec

यहां देख पायेंगे दृश्यम 2

अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अनाउंसमेंट कर दी है कि दृश्यम 2 प्राइम वीडियो स्टोर पर रेंट पर उपलब्ध है. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया ने लिखा, “वहां से शुरू करने का समय जहां हमने छोड़ा था! दृश्यम 2 अब #PrimeVideoStore पर उपलब्ध है, अभी किराए पर लें!”। फिल्म कुछ ही हफ्तों में सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी.

10:03 PM. 31 Dec 22 4:33 PM. 31 Dec

फरवरी के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं सिद्धार्थ-कियारा

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा फरवरी के पहले हफ्ते में शादी करेंगे. उनके प्री-वेडिंग फंक्शन कथित तौर पर 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसके दौरान उनके परिवार और प्रियजन मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह मनाएंगे. इस बीच दोनों 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे. सिद्धार्थ और कियारा की शाही शादी होगी, जो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की याद दिलायेगी.

6:04 PM. 31 Dec 22 12:34 PM. 31 Dec

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शीजान खान

तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी टीवी अभिनेता शीजान खान की पुलिस हिरासत शनिवार को समाप्त हो रही थी. अब इसपर नया अपडेट आया है. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में शीजान खान को भेजा गया.

6:04 PM. 31 Dec 22 12:34 PM. 31 Dec

दृश्यम 2 ओटीटी पर रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अनाउंसमेंट कर दी है कि दृश्यम 2 प्राइम वीडियो स्टोर पर रेंट पर उपलब्ध है. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया ने लिखा, “वहां से शुरू करने का समय जहां हमने छोड़ा था! दृश्यम 2 अब #PrimeVideoStore पर उपलब्ध है, अभी किराए पर लें!”फिल्म कुछ ही हफ्तों में सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी.

https://www.instagram.com/p/Cmx1vYLpQT8/

6:04 PM. 31 Dec 22 12:34 PM. 31 Dec

शाहरुख खान ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का बीते दिन निधन हो गया. इस दुख की घड़ी में कई सेलेब्स ने शोक जताया और अपनी संवेदना व्यक्त की. शाहरुख खान ने दुख जातते हुए लिखा, नरेंद्र मोदी को उनकी मां हीराबेन जी के निधन पर हार्दिक संवेदना. मेरे परिवार की दुआएं आपके साथ हैं सर. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

6:04 PM. 31 Dec 22 12:34 PM. 31 Dec

गौरी खान और सुहाना ने की पार्टी

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान और उनकी बेटी सुहाना खान की कुछ तसवीरें सामने आई है. तसवीरों में गौरी और सुहाना अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नये साल की पार्टी करते दिखी.

https://www.instagram.com/p/Cmzo4YHsayd/

गौरी खान ने सिर्फ एक शर्ट पहनकर की पार्टी, सुहाना खान बॉडीकॉन ड्रेस में लगी बेहद हसीन, PICS

6:04 PM. 31 Dec 22 12:34 PM. 31 Dec

अमेरिका की फेमस टीवी होस्ट बारबरा वॉल्टर्स का निधन

अमेरिका की प्रख्यात समाचार प्रस्तोता रहीं बारबरा वॉल्टर्स का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. शुक्रवार रात ‘एबीसी’ और वाल्टर्स की प्रचारक सिंडी बर्गर ने उनके निधन की खबर दी. बर्गर ने एक बयान में कहा, “बारबरा वॉल्टर्स का उनके घर में निधन हो गया है. उन्होंने बेहतरीन जीवन जिया. वह न केवल महिला पत्रकारों के लिए, बल्कि सभी महिलाओं के लिए पथ प्रदर्शक थीं.”

6:04 PM. 31 Dec 22 12:34 PM. 31 Dec

ऋषभ पंत से मिले अनिल कपूर और अनुपम खेर

क्रिकेटर ऋषभ पंत कल एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे. वो फिलहाल अस्पताल में एडमिट है. उनसे मिलने अनिल कपूर और अनुपम खेर देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि, “हम उससे और उनकी मां से मिले. उनकी हालत स्थिर है. लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील करते है ताकि वह जल्द ठीक हो जाए.”

देहरादून में ऋषभ पंत से मिले अनुपम खेर और अनिल कपूर, जानें क्रिकेटर से मिलने के बाद क्या बोले एक्टर?

6:04 PM. 31 Dec 22 12:34 PM. 31 Dec

शीजान खान की पुलिस हिरासत एक दिन और बढ़ाई गई

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की पुलिस हिरासत शुक्रवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने एक दिन के लिए और बढ़ा दी. खान का पहले का रिमांड समाप्त होने के बाद उसे महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने अदालत से कहा कि शर्मा की मां द्वारा लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए उसे और समय चाहिए.

6:04 PM. 31 Dec 22 12:34 PM. 31 Dec

शीजान खान की बहन ने तोड़ी चुप्पी

तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की बहन फलक नाज ने हाल ही में कहा कि वे जल्द ही उन आरोपों का जवाब देंगे जो उनके भाई पर लगाए गए हैं. फलक ने कहा कि वो जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करेंगी. तुनिशा 24 दिसंबर को टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था.

तुनिशा शर्मा को शीजान ने मारा था थप्पड़, इस वजह से किया था ब्रेकअप, एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा

12:43 PM. 31 Dec 22 7:13 AM. 31 Dec

आज रिलीज होगा एनिमल का पहला लुक

फिल्म एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है और इसमें रणबीर कपूर एक गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे. अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता का रोल निभा रहे है. पिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है और आज इसका पहला लुक रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CmymerJIXne/

मुख्य बातें

Entertainment News: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल को लेकर नया अपडेट आया है. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में है. आज मेकर्स फिल्म का पहला लुक जारी करेंगे. वहीं, टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे है. बीते दिन एक्ट्रेस की मां वनिता ने प्रेस कांफ्रेंस कर शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद शीजान के वकील ने कहा था सारे आरोप निराधार है. अब एक्टर की बहन ने कहा है कि सारे आरोपों का जवाब देंगी जो उनके भाई पर लगाए गए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >