Entertainment News: सुकेश चंद्रशेखर मामले में बयान दर्ज करवाने कोर्ट पहुंची चाहत खन्ना

Entertainment News Live: मिनी माथुर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की झलक दिख है. वीडियो में मिनी ने बताया कि उनके लिए साल 2022 कैसा बिता. इसमें कैट के लिए विक्की डांस करते दिखे. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, सोनम कपूर और आनंद आहूजा पिछले साल ही माता-पिता बने है. सोनम ने लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके बेटे वायु भी नजर आ रहे है. इसपर कमेंट में यूजर्स हार्ट इमोजी बना रहे है.

Live Updates
5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

सुकेश चंद्रशेखर मामले में चाहत खन्ना से पूछताछ

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अभिनेत्री चाहत खन्ना पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष अपना 164 सीआरपीसी बयान दर्ज करवाने पहुंचीं. बता दें कि इसी मामले में जैकलीन फर्नाडीज और नोरा फतेही से भी पूछताछ हो चुकी है.

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

लंदन में एंजॉय कर रही हैं सारा अली खान

https://www.instagram.com/p/Cm6dxpNI09p/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

फैमिली के साथ स्पॉट हुए सोनू सूद

https://www.instagram.com/p/Cm85IMFjSnq/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

मौनी रॉय की ग्लैमरस फोटोज

टीवी इंडस्ट्री की नागिन फैंस के लिए अक्सर ग्लैमरस फोटोज शेयर करती है, सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब मौनी ने ब्लैक कलर की ड्रेस में किलर फोटोज शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/Cm6PwELNVP-/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

मास्टरशेफ इंडिया में पहुंची ये कंटेस्टेंट

https://www.instagram.com/p/Cm77LNQsTzd/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

शार्क टैंक की झलक

https://www.instagram.com/p/Cm8wVVur1El/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

प्रियंका-साजिद में हुई लड़ाई

प्रियंका चाहर चौधरी को साजिद खान पर अपना आपा खोते हुए देखा जा सकता है. कैप्टेंसी टास्क में अब्दु रोजिक और प्रियंका दावेदार होते है. ऐसे में प्रियंका को लगता है कि वह जीत सकती है. हालांकि टास्क के संचालक साजिद खान है, जो पूरी तरह अब्दु का सपोर्ट करते हैं. साजिद दोनों को उनके निर्धारित टोकरी से बाहर निकलने के लिए कहते हैं. प्रियंका का कहना है कि यह उनका फैसला होना चाहिए. साजिद ने उन्हें बाहर निकलने की धमकी दी. जिसके बाद प्रियंका और टीना दत्ता साजिद पर अपना आपा खोती हैं और लड़ाई शुरू हो जाती है

https://www.instagram.com/p/Cm8Z4kbjEXm/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

गुरमीत और देबिना ने बेटी का नाम किया रिवील

फोटो में गुरमीत और देबिना समंदर किनारे बैठे थे और दोनों ने बेटी को गोद में लिया हुआ था. चारो ओर बांस की छड़ें बाहर निकली है. ऊपर में बेबी का नाम ‘दिविशा’ लिखा है. फोटो शेयर करते हुए देबिना ने लिखा, “हमारी जादुई बच्ची का नाम दिविशा रखा गया है, जिसका मतलब है सभी देवी/देवी दुर्गा की मुखिया.”

https://www.instagram.com/p/Cm8rSnAt73K/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

सपना ठाकुर बोली-सेट पर कुछ भी नॉर्मल नहीं

खबर है कि टीवी सीरियल अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग एक हफ्ते बाद आखिरकार शुरू हो गई है. अब तुनिशा की सह-कलाकार सपना ठाकुर ने कहा कि सेट पर वापस तो आ गए हैं, लेकिन अच्छा नहीं लग रहा है. सपना ठाकुर ने हिंदुस्तान टाइम्स कहा, ”जिस क्षण मैं सेट पर पहुंचाी, मुझे अपने सीने में भारीपन महसूस हुआ. मुझे नहीं पता कि इसे क्या नाम दूं. सेट पर जो भावना थी, उसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है. ऐसा लग रहा था जैसे कोई भारी वजन हमारे ऊपर बंधा हुआ है और हम उसी वजन के साथ चल रहे हैं”. बता दें कि सपना ठाकुर ने पिछले हफ्ते गुरुवार को कुछ सीन की शूटिंग की थी.

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

सिड-कियारा की केमिस्ट्री

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. दोनों को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां कपल एक साथ बात करते हुए चल रहा था. कियारा पैपराजी को देखकर थोड़ा शर्मा भी गई.

https://www.instagram.com/p/Cm7ikr_DJgN/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

मुंबई लौटी न्यासा देवगन

अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उनके साथ दोस्त ओरहान भी थे. स्टारकिड ने इस दौरान पैपराजी को स्माइल किया और सभी को नये साल की शुभकामनाएं दी. न्यासा ने व्हाइट टॉप पहन रखा था. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी.

https://www.instagram.com/p/Cm8dS8ZjF9v/?hl=en

5:44 PM. 3 Jan 23 5:44 PM. 3 Jan

तब्बू का ग्लैमरस अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड की सुपरस्टार तब्बू को आज टाउन में स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस इस दौरान हुस्न की बिजलियां गिरा रही थी. उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयरअप किया. खुले बाल और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस कहर ढा रही थी.

https://www.instagram.com/p/Cm8kCoTDFRw/?hl=en

3:00 PM. 3 Jan 23 3:00 PM. 3 Jan

लकड़बग्घा का ट्रेलर जारी

एक्शन-थ्रिलर फिल्म लकड़बग्घा का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. विक्टर मुखर्जी द्वारा निर्देशित है और यह 13 जनवरी 2023 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है. “लकड़बग्घा” हैंड टू हैंड मुकाबला द्वारा और मार्शल आर्ट के साथ एक छाप छोड़ता है लेकिन यह एक इमोशनल और उद्देश्य के साथ दिखाई देगा. फिल्म का केंद्रीय किरदार, अर्जुन एक असंभावित नायक है, जो बचपन से ही अपने पिता से उन लोगों के लिए लड़ना सीखता है, जी असहाय और आवाज़ नही है, यानी जानवर और विशेष रूप से भारतीय कुत्ते.

3:00 PM. 3 Jan 23 3:00 PM. 3 Jan

कैप्टन बनने के लिए कंटेस्टेंट्स में जंग

https://www.instagram.com/p/Cm8Z4kbjEXm/

3:00 PM. 3 Jan 23 3:00 PM. 3 Jan

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की 60 तस्वीरें

हाई स्पीड वीडियो में तस्वीरों के असेंबल को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘वो साल जो 60 फोटोज में था…. #bye2022hello2023.’ वीडियो के कवर के रूप में मलाइका की पूल तस्वीर है. उनके विभिन्न ग्लैमरस फोटो शूट की तस्वीरें भी हैं, जिनमें पत्रिकाओं के भी कुछ फोटोज भी शामिल है. इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Cm8FLwMpzu4/

3:00 PM. 3 Jan 23 3:00 PM. 3 Jan

शहनाज गिल के नये गाने का पोस्टर जारी

शहनाज गिल और गुरु रंधावा के आनेवाले नये गाने ‘मून राइज’ का नया गाना 10 जनवरी को रिलीज होगा. इस गाने का पोस्टर जारी कर दिया गया है.

https://www.instagram.com/p/Cm8PtqDLZl_/

11:54 AM. 3 Jan 23 11:54 AM. 3 Jan

विकास मानकतला ने मांगी माफी

विकास मानतला ने बिग बॉस से बाहर होने के बाद अपनी जातिसूचक टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है और अपनी बात रखी है. इंडिया टुडे से खास बातचीत में विकास मानकतला ने कहा कि यह सिर्फ ‘उनकी जुबान फिसल गई’ थी उनका मतलब किसी अपमानजनक तरीके से नहीं था. मैंने यह कभी नहीं कहा – नीची जाति के लोग. मैं ऑन रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह जुबान फिसली थी. यह नीची जाति नहीं थी, मेरे कहने का मतलब नीची सोच थी. मैं कभी किसी जाति, पंथ या लिंग को अपमानजनक तरीके से नहीं देखता.”

11:54 AM. 3 Jan 23 11:54 AM. 3 Jan

कौन हैं संजीव कौशल?

शीजान खान के वकील और बहन ने कई बार प्रेस कांफ्रेंस में संजीव कौशल का नाम लिया. उन्होंने साफतौर पर कहा कि उनके और तुनिशा शर्मा के संबंध तनावपूर्ण और अशांत थे. संजीव कौशल, तुनिशा के चाचा हैं जो चंडीगढ़ में रहते हैं. शीजान के परिवार ने दावा किया कि तुनिशा कौशल से “डर” जाती थी और जब भी वह उसका नाम सुनती थी तो उसे “पैनिक अटैक” आते थे. परिवार के दावे के अनुसार, संजीव कौशल और तुनिशा की मां वनिता शर्मा का एक्ट्रेस के पैसों पर “कंट्रोल” था और उन्होंने उसे पैसों के लिए हमेशा मोहताज रखा.

10:38 AM. 3 Jan 23 10:38 AM. 3 Jan

कपिल शर्मा ने शेयर किया मजेदार तसवीर

कपिल शर्मा ने एक मजेदार तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. फोटो में कपिल कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और सिंगर जस्सी के साथ फर्श पर बैठे दिख रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब अन्दर बैठने का दिल ना हो और बाहर बहुत ज्यादा सर्दी और फॉग हो. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cm7_oJzSoct/

10:38 AM. 3 Jan 23 10:38 AM. 3 Jan

गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस गौहर खान औऱ जैद दरबार जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही एक एनिमेटेड क्लिप शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. अब एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/Cm6UhnVr-5S/

10:38 AM. 3 Jan 23 10:38 AM. 3 Jan

तुनिशा शर्मा का ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल

शीजान की मां और तुनिशा शर्मा के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस रिकॉर्डिंग में आप तुनिशा की आवाज सुन सकते है, जिसे सुनने से ऐसा लग रहा है कि वो बहुत परेशान है. एक्ट्रेस कह रही है, ‘आप मेरे लिए मायने रखते हो अम्मा, बहुत ज्यादा आप जानते भी हो. इसलिए आपसे हर बात शेयर करने का मन करता है. इसलिए मेरे जहन में जो भी होगा मैं आपको बताऊंगी. लेकिन पता नहीं, पता नहीं… मुझे खुद नहीं पता कि मुझे क्या हो रहा है.’

https://www.instagram.com/p/Cm6Lg0xjagc/

तुनिशा शर्मा का ऑडियो सुना आपने? शीजान की मां से रोते हुए एक्ट्रेस ने जो कहा था, जानकर हो जाएंगे भावुक

7:17 AM. 3 Jan 23 7:17 AM. 3 Jan

सोनम कपूर ने दिखाई अपने बेटे की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है. तसवीर में उनके पति आनंद आहूजा बेटे वायु को गोद में लिए दिख रही है. हालांकि वायु का चेहरा इसमें नहीं देख रहा है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरी पूरी दुनिया. पिछला साल हमारे लिए बहुत खास था. देर से आने वाली सभी को शुभकामनाएं लेकिन नया साल बहुत-बहुत मुबारक हो. जीवन हर दिन बेहतर होता जा रहा है. भगवान, ब्रह्मांड का शुक्रिया.. मैं हमेशा अपने जीवन और मुझे दी गई हर चीज के लिए आभारी हूं.

https://www.instagram.com/p/Cm62-YOKT3H/

7:17 AM. 3 Jan 23 7:17 AM. 3 Jan

विक्की कौशल ने वाइफी कैटरीना के लिए किया डांस

मिनी माथुर ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक झलक कैटरीना कैफ औऱ विक्की कौशल की है. इसमें विक्की अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उनके लिए डांस करते दिखे. एक्टर का डांस देखकर कैट शरमा गई. वीडियो में एक्ट्रेस शारवरी वाघ को भी संगीत पर थिरकते देखा गया. इसपर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. बता दें कि एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मालदीव में मनाया था.

https://www.instagram.com/reel/Cm1uWKVp8LU

मुख्य बातें

Entertainment News Live: मिनी माथुर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की झलक दिख है. वीडियो में मिनी ने बताया कि उनके लिए साल 2022 कैसा बिता. इसमें कैट के लिए विक्की डांस करते दिखे. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, सोनम कपूर और आनंद आहूजा पिछले साल ही माता-पिता बने है. सोनम ने लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके बेटे वायु भी नजर आ रहे है. इसपर कमेंट में यूजर्स हार्ट इमोजी बना रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >