Entertainment News: सज गया केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का वेन्यू, 'सेल्फी' का ट्रेलर जारी

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को सात फेरे लेने वाले है. कपल की शादी को लेकर अलग-अलग तरह के अपडेट्स आ रहे है. अथिया और राहुल की शादी खंडाला में हो रही है. शादी की रस्में शुरू हो गई है और एक वीडियो सामने आया है. इसमें सुनील शेट्टी का घर जगमगाते दिख रहा है. वहीं, कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म कांतारा का दूसरा पार्ट आने वाला है. ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म के प्रीक्वल पर काम कर रहे है. बता दें कि इस मूवी ने दर्शकों के दिल को जीत लिया है.

Live Updates
4:47 PM. 22 Jan 23 4:47 PM. 22 Jan

सुनील शेट्टी का वीडियो आया सामने

https://www.instagram.com/p/CntdcxNj6Ya/

4:47 PM. 22 Jan 23 4:47 PM. 22 Jan

अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की सेल्फी का ट्रेलर जारी

3:31 PM. 22 Jan 23 3:31 PM. 22 Jan

जल्द मां बनने वाली है दीपिका कक्कड़

22 जनवरी को दीपिका और शोएब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट फोटो पोस्ट की. तस्वीर में दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वो पीठ करके बैठे हैं. उन्होंने व्हाइट कलर की कैप पहनी है जिसमें ‘मॉम टू बी’ और ‘डैड टू बी’ लिखा है. शोएब ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘आभार, खुशी, उत्साह और साथ ही घबराहट से भरे दिलों के साथ इस खबर को आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं. हमारी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत चरण है… हां हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं!! जल्द ही पेरेंटहुड को अपनाने जा रहे हैं.”

https://www.instagram.com/p/Cntb4cPP1wO/

1:44 PM. 22 Jan 23 1:44 PM. 22 Jan

तू झूठी मैं मक्कार से डेब्यू करेंगे अनुभव सिंह बस्सी

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ अपने पोस्टर्स के साथ मजेदार और शानदार वाइब्स दे रही है. इस फिल्म से अनुभव सिंह बस्सी डेब्यू करने जा रहे हैं. वो भारत के एक चर्चित स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. उनकी झलक भी दर्शकों को ट्रेलर में देखने को मिलेगी. फिल्म में उनका प्रदर्शन एक सरप्राइज पैकेज है जो निश्चित रूप से दर्शकों का मनोरंजन करेगा, लेकिन इससे पहले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हर किसी को उनके ह्यूमरस अंदाज देखने का मौका मिलेगा.

1:44 PM. 22 Jan 23 1:44 PM. 22 Jan

रात दो बजे किया शाहरुख ने फोन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने दावा किया है कि सुपरस्टार ने उन्हें देर रात फोन किया है. दरअसल असम के सीएम ने एक दिन पहले बयान जारी कर कहा था कि, ‘‘शाहरुख कौन हैं? मैं उनके और उनकी फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता.’’ शाहरुख खान से बात करने की पुष्टि करते हुए सरमा ने रविवार को ट्विटर पर लिखा: “बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (@iamsrk) ने मुझे फोन किया और हमने देर रात 2 बजे बात की. उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई एक घटना पर चिंता जताई. मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है. हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो.”

12:37 PM. 22 Jan 23 12:37 PM. 22 Jan

अवतार 2 ने रचा इतिहास

अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar 2 box office collection) के सामने किसी भी फिल्म का टिकना मुश्किल सा लग रहा है. जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने एवेंजर्स एंडगेम के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ दिया है. अवतार 2 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (NBOC) ₹368.20 करोड़ है जबकि एवेंजर्स एंडगेम का ₹367 करोड़ है. तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, #Avatar2 ने इतिहास रचते हुए एवेंजर्स एंडगेम के लाइफटाइम बिजनेस को पछाड़कर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

10:50 AM. 22 Jan 23 10:50 AM. 22 Jan

अथिया शेट्टी- केएल राहुल की शादी में होंगे 100 गेस्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की तरफ से सिर्फ 100 मेहमान शामिल होंगे. कहा तो यह भी जा रहा है कि शादी में बॉलीवुड के कई बड़े नाम नजर नहीं आएंगे क्योंकि ये कपल मुख्य रूप से इसे परिवार तक ही सीमित रख रहा है. जूम डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, हफ्ते बाद एक बड़ा रिसेप्शन होगा. कपल के एक करीबी दोस्त के अनुसार, मई में आईपीएल खत्म होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के दिग्गजों के लिए एक बड़ी शादी की प्लानिंग बनाई गई है. शादी 23 जनवरी को है.

10:50 AM. 22 Jan 23 10:50 AM. 22 Jan

गदर 2 का पहला लुक इस दिन आएगा

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 का पहला लुक गुरुवार यानी 26 जनवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस एक बार फिर तारा और सकीना की कहानी को पर्दे पर देख पायेंगे.

10:50 AM. 22 Jan 23 10:50 AM. 22 Jan

जाह्नवी कपूर की कातिलाना अदाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट फैंस का ध्यान खींच रहा है. इस फोटोशूट में एक्ट्रेस व्हाइट साड़ी पहने पानी में पोज देते दिख रही है. उनकी कातिलाना अदाएं फैंस को क्रेजी कर रहे है. बता दें कि हाल ही में वो फिल्म मिली में नजर आई थी.

https://www.instagram.com/p/CnrlzZpPA_b/

10:50 AM. 22 Jan 23 10:50 AM. 22 Jan

केंडल जेनर से मिली सुहाना-शनाया 

सुहाना खान और शनाया कपूर बीएफएफ है. दोनों दुबई में साथ में एक पार्टी में नजर आई, जिसकी तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. फोटो में उनके साथ मॉडल केंडल जेनर भी दिख रही है. तीनों पाम जुमेराह की लॉन्च पार्टी में शामिल हुई थी.

10:50 AM. 22 Jan 23 10:50 AM. 22 Jan

फिल्म कांतारा का बनेगा प्रीक्वल

फिल्म कांतारा का प्रीक्वल आने वाला है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो निर्माता विजय किरागंदूर जिन्होंने होम्बले फिल्म्स के तहत कांतारा का निर्माण किया ने इस बात की पुष्टि की. विजय ने खुलासा किया कि दूसरा भाग ब्लॉकबस्टर आउटिंग का प्रीक्वल होगा. ऋषभ शेट्टी ने परियोजना के लिए स्क्रिप्टिंग शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि ऋषभ जून में शूटिंग शुरू करने का प्लान बना रहे है. हमारा इरादा फिल्म को अगले साल अप्रैल या मई में पूरे भारत में रिलीज करने का है.

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 2’ कब आएगी? सामने आया नया अपडेट, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

7:06 AM. 22 Jan 23 7:06 AM. 22 Jan

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर नया अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी में 100 से कम मेहमान शामिल होंगे, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. इस बीच सुनील शेट्टी का सुंदर खंडाला घर जगमगा उठा है, जहां कपल सात फेरे लेने वाले है. रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और राहुल ने अपनी शादी के लिए ‘नो फोन पॉलिसी’ का विकल्प चुना है.

https://www.instagram.com/p/CnsGE73jq-L/?hl=en

मुख्य बातें

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को सात फेरे लेने वाले है. कपल की शादी को लेकर अलग-अलग तरह के अपडेट्स आ रहे है. अथिया और राहुल की शादी खंडाला में हो रही है. शादी की रस्में शुरू हो गई है और एक वीडियो सामने आया है. इसमें सुनील शेट्टी का घर जगमगाते दिख रहा है. वहीं, कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म कांतारा का दूसरा पार्ट आने वाला है. ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म के प्रीक्वल पर काम कर रहे है. बता दें कि इस मूवी ने दर्शकों के दिल को जीत लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >