Entertainment News: ‘शहजादा’ ट्रेलर लॉन्च पर स्कूटर से पहुंचे कार्तिक आर्यन, गोविंदा स्टाइल में किया डांस

Entertainment News Live: भारतीय फिल्म आरआरआर ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में धूम मचा दिया. फिल्म के ‘नाटू नाटू’ गाने ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता और इसके बाद से ही सेलेब्स इसपर खुशी जता रहे है. अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, शाहरुख खान, चिरंजीवी ने खुशी जताई है. वहीं, गाने के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज ने खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया.

10:38 PM. 12 Jan 23 10:38 PM. 12 Jan

कपिल शर्मा ने खाये छोले-भटूरे

https://www.instagram.com/p/CnTgTBIB1vR/

10:38 PM. 12 Jan 23 10:38 PM. 12 Jan

प्रीति जिंटा ने फैंस को दिखाई घर की खेती

https://www.instagram.com/p/CnTmuVxBz7L/

10:22 PM. 12 Jan 23 10:22 PM. 12 Jan

ट्विकंल ने अली बाबा के सेट का बताया हाल

ट्विंकल ने कहा, “तुनिशा की मौत के बाद अलीबाबा का सेट नायगांव शिफ्ट हो गया है. क्योंकि वहां किसी को भी जाने की हिम्मत नहीं है. उन्होंने कहा, “जब आप एक शो करते हैं, तो आप इसके आसपास के विवादों के बारे में नहीं सोचते हैं. आप केवल यह देखते हैं कि शो आपके लिए क्या करेगा. कल जब मैंने शूटिंग की, तो भारी भरकम सीन था, लेकिन मेकअप कलाकारों, कैमरामैन और बाकी सभी लोगों के उदास चेहरे देखकर निराशा हुई. हां, शो चलते रहना चाहिए लेकिन जो कुछ हुआ उसे कोई भी नहीं भूल सकता है. जब मैंने स्टार्स से बात की तो मुझे पता चला कि वे लोग डर के माहौल में है और अंदर से टूट चुके हैं”.

10:22 PM. 12 Jan 23 10:22 PM. 12 Jan

शहजादा ट्रेलर लॉन्च पर स्वैग में पहुंचे कार्तिक आर्यन

https://www.instagram.com/p/CnTsqO9jbXd/ https://www.instagram.com/p/CnTvC3-jbIi/ https://www.instagram.com/p/CnTvC3-jbIi/ https://www.instagram.com/p/CnTzaFJjhQv/

10:22 PM. 12 Jan 23 10:22 PM. 12 Jan

शहजादा फिल्म का ट्रेलर

10:22 PM. 12 Jan 23 10:22 PM. 12 Jan

अनुष्का शर्मा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2012-13 और 2013-2014 के टैक्स की वसूली के लिए सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस को चुनौती देने के लिए गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. कोर्ट ने सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट को तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया था. कोर्ट के आपत्ति जताने के बाद अनुष्का ने इस मोर्चे पर अपने टैक्स एडवाइजर की ओर से की गई याचिका वापस ले ली थी.

10:22 PM. 12 Jan 23 10:22 PM. 12 Jan

टाइगर श्रौफ ने नाटु-नाटु गाने पर किया डांस

जैसा कि तेलुगु फिल्म आरआरआर ने बुधवार को अपना पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता, अब टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया. जिसमें उन्होंने नाटु-नाटु गाने पर जबरदस्त डांस किया. उनके स्टेप्स को देख फैंस कायल हो गए.

https://www.instagram.com/p/CnTa7srqK0x/

10:22 PM. 12 Jan 23 10:22 PM. 12 Jan

आज आएगा फिल्म शहजादा का ट्रेलर

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज होगा. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CnRTZ-tPYpv/

10:22 PM. 12 Jan 23 10:22 PM. 12 Jan

निमृत कौर अहलूवालिया को हुआ शिव ठाकरे से प्यार

निमृत कौर अहलूवालिया के पिता बिग बॉस हाउस में पहुंचे हैं. उन्होंने यहां अपनी बेटी को अकेले गेम खेलने की सलाह दी. हालांकि निमृत को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने पापा से लड़ाई कर ली. अब निमृत ने साजिद खान के सामने कहा कि अगर वह ट्रॉफी जीतती है, तो वह शिव को ये दे देंगी. उनके लिए बस प्यार ही काफी है. इस बयान के बाद फैंस कह रहे हैं कि क्या दोनों को एक दूसरे से प्यार तो नहीं हो गया है.

4:23 PM. 12 Jan 23 4:23 PM. 12 Jan

अजय देवगन बोले- बधाई

अजय देवगन ने फिल्म आरआरआर की टीम को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब घर लाने के लिए एम. एम. कीरावानी और राजामौली और टीम आरआरआर को हार्दिक बधाई.’’ बता दें कि इस फिल्म में अजय ने भी अहम रोल निभाया था. वहीं, संगीतकार ए आर रहमान ने कहा, ‘‘जबरदस्त…महत्वपूर्ण बदलाव. सभी भारतीयों और आपके प्रशंसकों की ओर से कीरावानी, एसएस राजामौली और पूरी आरआरआर टीम को बधाई.’’

4:23 PM. 12 Jan 23 4:23 PM. 12 Jan

चिरंजीवी ने कहा- टीम आरआरआर को हार्दिक बधाई

आरआरआर अभिनेता राम चरण के पिता चिरंजीवी ने गोल्डन ग्लोब में फिल्म के गीत को पुरस्कार मिलने को “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया. उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘क्या ऐतिहासिक उपलब्धि है! टीम आरआरआर और राजामौली को हार्दिक बधाई टीम! भारत को आप पर गर्व है! नाटू- नाटू.’’

4:23 PM. 12 Jan 23 4:23 PM. 12 Jan

शाहरुख खान ने गाया गाना

शाहरुख खान ऑटो एक्सपो 2023 में भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे. इसमें एक्टर ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे गाना गाया. किंग खान का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे है.

4:23 PM. 12 Jan 23 4:23 PM. 12 Jan

सलमान खान ने जीत के लिए टीम ‘आरआरआर’ को बधाई दी

4:23 PM. 12 Jan 23 4:23 PM. 12 Jan

ऋतिक रोशन ने अर्सलान गोनी को कहा शुक्रिया

ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया. एक्टर को सोशल मीडिया पर फैंस ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी. ऋतिक को एक्टर अर्सलान गोनी थे ने विश किया, जो उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान को डेट कर रहे हैं. अर्सलान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक की एक सेल्फी शेयर कर लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो, ऋतिक रोशन.” अपने बर्थडे पोस्ट को री-शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, धन्यवाद यारा (दोस्त).

1:27 PM. 12 Jan 23 1:27 PM. 12 Jan

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने कही ये बात

1:27 PM. 12 Jan 23 1:27 PM. 12 Jan

शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘सर अभी उठा और गोल्डन ग्लोब में आपकी जीत का जश्न मनाते हुए ‘नाटू नाटू’ पर नाचना शुरू कर दिया. कई और पुरस्कार हैं और भारत को इतना गौरवान्वित कर रहे हैं.’’

1:27 PM. 12 Jan 23 1:27 PM. 12 Jan

अमिताभ बच्चन ने आरआरआर को दी बधाई

अमिताभ बच्चन ने गोल्डन ग्लोब में लोकप्रिय गीत ‘‘नाटू नाटू’’ को पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई. बिग बी ने कहा, ‘‘बधाई आरआरआर, गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के लिए.. सबसे अच्छी उपलब्धि.’’

https://www.instagram.com/p/CnQ_zsWh7Xp/

1:27 PM. 12 Jan 23 1:27 PM. 12 Jan

राहुल सिप्लिगुंज ने जूनियर एनटीआर- राम चरण को कहा शुक्रिया

राहुल सिप्लिगुंज ने कहा कि, ‘‘मैं प्रेम रक्षित (कोरियोग्राफर), जूनियर एनटीआर सर और राम चरण सर का शुक्रगुजार हूं. लोगों ने इसे एक बड़ी हिट फिल्म बना दिया.‘‘एक और अच्छी बात गाने का ‘हुक अप’ स्टेप है जो भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर वायरल हो गया. जो लोग मेरे घर आ रहे हैं, मैं उन्हें हैदराबादी बिरयानी खिलाऊंगा. इसी तरह मैं अपना जश्न शुरू करना चाहता हूं.’’

1:27 PM. 12 Jan 23 1:27 PM. 12 Jan

राहुल सिप्लिगुंज ने जताई खुशी

गायक राहुल सिप्लिगुंज ने ‘आरआरआर’ फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी का पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया. इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने स्वर दिया है. राहुल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”नाटू नाटू को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है. मैं प्रसन्न और भावुक महसूस कर रहा हूं.’’

मुख्य बातें

Entertainment News Live: भारतीय फिल्म आरआरआर ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में धूम मचा दिया. फिल्म के ‘नाटू नाटू’ गाने ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता और इसके बाद से ही सेलेब्स इसपर खुशी जता रहे है. अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, शाहरुख खान, चिरंजीवी ने खुशी जताई है. वहीं, गाने के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज ने खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >