Entertainment News: आलिया भट्ट ने रणबीर संग मनाया नये साल का जश्न, ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक आया सामने

Entertainment News Live: नया साल आ चुका है और हर कोई इसे सेलिब्रेट कर रहा है. बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल है. आलिया भट्ट ने नया साल पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया. उन्होंने कुछ फोटोज भी पोस्ट की है. वहीं, अनन्या पांडे ने नए साल का जश्न मनाते हुए कई फोटोज पोस्ट की है. इसके अलावा मनीष मल्होत्रा ने नया साल करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ मनाया.

Live Updates
10:05 PM. 1 Jan 23 4:35 PM. 1 Jan

अगले महीने शूटिंग शुरू करेंगे जूनियर एनटीआर

‘आरआरआर’ की सफलता के बाद जूनियर एनटीआर अपनी 30वीं फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू करेंगे. तेलुगू भाषा में बनने वाली फिल्म में वह निर्देशक कोरतल्ला शिवा के साथ फिर से काम करेंगे, जिनके साथ 2016 में उनकी फिल्म ‘जनता गैराज’ आई थी. जूनियर एनटीआर की नयी फिल्म पांच अप्रैल 2024 को दुनियाभर में रिलीज़ की जा सकती है. इस फिल्म के निर्माण से जुड़े ‘एनटीआर आर्ट्स’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस बाबत जानकारी साझा की. ट्वीट में कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी. सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं. इस फिल्म का फिलहाल नामकरण नहीं हुआ है. इसके निर्माता ‘एनटीआर आर्ट्स’ के हरि कृष्ण और ‘युवासुधा आर्ट्स’ के सुधाकर मिक्किलिनेनी हैं.

9:08 PM. 1 Jan 23 3:38 PM. 1 Jan

सुभा राजपूत ने ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई

टीवी अभिनेत्री सुभा राजपूत ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विभव रॉय संग सगाई कर ली है. सुभा को टेलीविजन शो इश्कबाज में अपने अभिनय से प्रसिद्धि मिली. वहीं विभव सीरियल गुस्ताख दिल के साथ अपने अभिनय की शुरुआत के लिए फेमस हैं. 1 जनवरी, 2023 को सुभा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सगाई समारोह की मनमोहक झलकियाँ पोस्ट कीं. पहली तस्वीर में वह अपने मंगेतर विभव के साथ पोज देती नजर आ रही थीं. शीयर स्लीव्स वाले व्हाइट शिमरी गाउन में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं. उनके लुक को डायमंड और एमरल्ड नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स से कंप्लीट किया गया था.

https://www.instagram.com/p/Cm2PGzQNbq1/

8:15 PM. 1 Jan 23 2:45 PM. 1 Jan

करीना कपूर ने नये साल की दिखाई झलक

करीना कपूर ने नये साल का जश्न मनाने की पूरी तैयारी कर ली है. उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ग्रीन कलर के स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनके पीछे डेकोरेशन साफ नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/Cm3e2uloBII/

8:15 PM. 1 Jan 23 2:45 PM. 1 Jan

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की नयी तस्वीर

नये साल के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग नयी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक्टर को किस करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Cm3I4DaKUfQ/

7:00 PM. 1 Jan 23 1:30 PM. 1 Jan

सना सईद ने की सगाई

सना सईद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. नये साल के मैके पर एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड साबा वॉनर के साथ सगाई कर लिया है. वीडियो में वो अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रहे है. साबा उन्हें घुटनों के बाल बैठकर प्रपोज करते दिखे. जिसके बाद एक्ट्रेस ने हां कह दिया और खुशी से झूमने लगी. वीडियो में दोनों ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cm22RRyKWJc/

7:00 PM. 1 Jan 23 1:30 PM. 1 Jan

शिव ठाकरे ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात की

शिव ठाकरे ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात की. उन्होंने अपने दोस्तों को बताया कि वो कई बार अकेला महसूस करते हैं और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड वीना जगताप को मिस करते हैं. फिर उन्होंने वीना के नाम का टैटू दिखाया. शिव के प्रशंसक अच्छी तरह से जानते हैं कि वह फिटनेस फ्रीक हैं और अपने शरीर पर कोई भी टैटू बनवाने से परहेज करते हैं. हालांकि उन्होंने वीणा के नाम का टैटू अपनी कलाई पर बनवाया है.

मुख्य बातें

Entertainment News Live: नया साल आ चुका है और हर कोई इसे सेलिब्रेट कर रहा है. बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल है. आलिया भट्ट ने नया साल पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया. उन्होंने कुछ फोटोज भी पोस्ट की है. वहीं, अनन्या पांडे ने नए साल का जश्न मनाते हुए कई फोटोज पोस्ट की है. इसके अलावा मनीष मल्होत्रा ने नया साल करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >