Entertainment News Live: विराट कोहली की ये फोटोज देखकर छूट जाएगी हंसी, अनुष्का ने यूं किया बर्थडे विश

Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने बिग बॉस 16 के वीकेंड के वार में साजिद खान पर खूब बरसे. साजिद के बर्ताव को लेकर सलमान ने उन्हें खूब फटकारा. वहीं, फिल्म मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि पति की कंधे की सर्जरी हुई है.

10:33 PM. 5 Nov 22 10:33 PM. 5 Nov

एयरपोर्ट पर अपने हमशक्ल से मिले गोविंदा

https://www.instagram.com/p/Ckkca4rDK-x/

8:56 PM. 5 Nov 22 8:56 PM. 5 Nov

प्रियंका चोपड़ा ने पैपराजी को लगाई फटकार, कहा- प्रदूषण बढ़ गया है कोई मास्क नहीं उतारेगा…

प्रियंका चोपड़ा दो साल से अधिक समय के बाद इन-दिनों भारत में फुल ऑन मस्ती कर रही है. एक्ट्रेस यहां अपना हेयरकेयर ब्रॉन्ड को प्रमोट करने पहुंची है. आज देसी गर्ल को दिल्ली में स्पॉट किया. यहां एक्ट्रेस को देखकर पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करते है और मास्क उतारने को कहते है. जिसपर पीसी ने कहा, प्रदूषण बहुत है…कोई भी मास्क नहीं उतारेगा.

8:56 PM. 5 Nov 22 8:56 PM. 5 Nov

सबा की शादी में भाई शोएब ने जमकर किया डांस

शोएब इब्राहिम की बहन सबा की शादी हो रही है. बीते दिनों उनका हल्दी और संगीत का कार्यक्रम हुआ. इंवेंट में परिवार वालों ने जमकर मस्ती भी की. दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है. वीडियो में शोएब के साथ दीपिका कक्कड़ को डांस करते देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/CkkX5Q7DeyA/ https://www.instagram.com/p/Ckkom_MP0Ya/ https://www.instagram.com/p/CkjNGzBqAO0/ https://www.instagram.com/p/CkjLmEyqE3_/

8:56 PM. 5 Nov 22 8:56 PM. 5 Nov

अनुष्का का बर्थडे विश

क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्मदिन है. ऐसे में वाइफी अनुष्का शर्मा ने बड़े ही मजेदार अंदाज में क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई दी. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की. जिसमें वामिका भी दिखाई दे रही है. कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, “यह आपका जन्मदिन है, मेरा प्यार, तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपके सबसे अच्छी तस्वीरें चुनी हैं…आपको प्यार करती हूं…”

https://www.instagram.com/p/CkkNENLo5hI/?hl=en

8:56 PM. 5 Nov 22 8:56 PM. 5 Nov

शहनाज गिल का गाना सुन इमोशनल हुए फैंस

शहनाज गिल अपनी मासूमियत और स्टालिश अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो पंजाबी गाना गा रही है. उनके गाने और चेहरे के दर्द को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे है.

https://www.instagram.com/p/CkkWGJUKJeP/?hl=en

8:56 PM. 5 Nov 22 8:56 PM. 5 Nov

अथिया शेट्टी जल्द बनेंगी केएल राहुल की दुल्हनिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है, ऐसे में उनके बर्थडे पर बी-टाउन के स्टार्स उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे है. एक्ट्रेस के लव लाइफ की बात करें तो वह क्रिकेटर केएल राहुल संग रिलेशनशिप में है. खबरे है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. दोनों इस साल के अंत तक सात फेरे ले सकते है.

https://www.instagram.com/p/Ckcl5yNB45j/?hl=en

3:35 PM. 5 Nov 22 3:35 PM. 5 Nov

फोन भूत ने कितना कमाया?

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म फोन भूत ने ओपनिंग डे पर 1.75 – 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि इसमें फेरबदल हो सकता है. इंडिया टीवी न्यूज के अनुसार, ट्रेड विशेषज्ञों ने कहा है, फ़ोन बूथ ने 1300-1400 स्क्रीनों की एक अच्छी रिलीज के साथ 5-10% प्रतिक्रिया के साथ शुरुआत की. ओपनिंग कम है.

3:35 PM. 5 Nov 22 3:35 PM. 5 Nov

देबिना बनर्जी का मैटरनिटी फोटोशूट

देबिना बनर्जी ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है. फोटोशूट में देबिना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिख रही है. उन्होंने मैचिंग थाई-हाई स्टॉकिंग्स के साथ ब्लैक ट्यूब टॉप पहना था. बता दें कि वो दूसरी बार मां बनने वाली है.

https://www.instagram.com/p/CkiHOdUA3hQ/

3:35 PM. 5 Nov 22 3:35 PM. 5 Nov

पलक मुच्छल की मेहंदी

सिंगर पलक मुच्छल और संगीतकार मिथुन कल यानी 6 नवंबर को शादी करने जा रहे है. मेहंदी रस्म की तसवीरें और वीडियोज सामने आए है. वीडियो मे ग्रीन लहंगे में पलक काफी खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CkisrqSj8vf/

3:35 PM. 5 Nov 22 3:35 PM. 5 Nov

दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हेयरकेयर ब्रांड के लॉन्च और प्रचार के लिए दिल्ली पहुंची. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रही है. एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर अपने फैन के लिए ऑटोग्राफ भी साइन किया.

https://www.instagram.com/reel/CkjXh5rqMok/

3:35 PM. 5 Nov 22 3:35 PM. 5 Nov

नोरा फतेही का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने

नोरा फतेही ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नोरा काफी बोल्ड लुक में दिख रही है. अपने दोस्तों के साथ वो याच पर काफी मस्ती करते दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/CkiHGdIAuGa/

3:35 PM. 5 Nov 22 3:35 PM. 5 Nov

बिग बॉस 16 में जान्हवी और सनी कौशल 

https://www.instagram.com/p/CkixSjdjL4h/?hl=en

3:35 PM. 5 Nov 22 3:35 PM. 5 Nov

गौतम और सौंदर्या में हुई जमकर लड़ाई

गौतम और सौंदर्या के बीच जमकर लड़ाई होती है. दोनों के बीच प्यार का इजहार हो चुका है, लेकिन उनके बीच आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है. सलमान खान, सौंदर्या को एक वीडियो दिखाते है, जिसमें गौतम, शालीन और निम्रत कौर आहलूवालिया के साथ बैठे दिखते है. शालीन और निम्रत मिलकर सौंदर्या का मजाक उड़ाते हुए कहते है और इसपर गौतम भी हंसते है. सलमान खान, सौंदर्या से कहते है कि आप जिस इंसान को डिफेंड कर रही थी, उन्होंने कुछ नहीं कहा आपके लिए.

https://www.instagram.com/p/Cki0xS_Pcy0/?hl=en

12:45 PM. 5 Nov 22 12:45 PM. 5 Nov

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें सलमान खान, साजिद खान को कहते है, साजिद घर के अंदर कर क्या रहा है. इसपर साजिद कहते है, वक्त आने पर दिखा दूंगा. जिसके बाद सलमान कहते है, वक्त यहां पर नहीं मिलता. आपको निकालने का रिजन आप खुद ही दे रहे हो. बात समझ में आ रही है. आप एक पाखंडी की तरह लग रहे है. स्टैंड लेते हो फिर स्टैंड बदल देते हो.

https://www.instagram.com/p/CkisKq_KVr7/?hl=en

12:45 PM. 5 Nov 22 12:45 PM. 5 Nov

भाग्यश्री ने शेयर किया ये वीडियो

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उनके पति हिमालय दसानी अस्पताल में नजर आ रहे है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, दाहिने कंधे की बड़ी सर्जरी जिसमें करीब 4.5 घंटे लगे. फ्रैक्चर ठीक हो जाते हैं, आंसुओं को रोकना पड़ता है. सही समय पर सही डॉक्टर के पास जाना महत्वपूर्ण है.

https://www.instagram.com/p/CkfH5QGILY-/

मुख्य बातें

Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने बिग बॉस 16 के वीकेंड के वार में साजिद खान पर खूब बरसे. साजिद के बर्ताव को लेकर सलमान ने उन्हें खूब फटकारा. वहीं, फिल्म मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि पति की कंधे की सर्जरी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >