Entertainment News LIVE: सस्पेंस ड्रामा के बीच फंसी ‘मिली’ की कहानी, ऑनलाइन लीक हुई फोन भूत

Entertainment News Live Updates: जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. वहीं, सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म डबल एक्सएल और कैटरीना कैफ की फोन भूत भी रिलीज होगी. कौन बाजी मारेगा, ये तो आज पता चल जाएगा.

Live Updates
11:45 PM. 4 Nov 22 6:15 PM. 4 Nov

जाह्नवी ने किया घरवालों के साथ डांस 

https://www.instagram.com/p/Ckia52bDhFO/

11:45 PM. 4 Nov 22 6:15 PM. 4 Nov

राजीव सेन के आरोपों पर चारु ने तोड़ी चुप्पी

चारु असोपा ने राजीव सेन के दावों को खारिज करते हुए कहा, “यह बिल्कुल बकवास है… मैंने करण के साथ एक शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया है. मैं पिछले 12 सालों से उनसे नहीं मिली हूं. हाल ही में एक कार्यक्रम थे जिसमें वो भी आये थे. हमें एक प्रोफेशनल कमिटमेंट के तौर पर एक रील पोस्ट करनी थी. रील में कुछ भी रोमांटिक नहीं है. हम वहां सिर्फ इसलिए खड़े हैं क्योंकि हम वहां सेलिब्रिटी के तौर पर हैं. उसे देखो कोई भी नहीं कोई बोल नहीं सकता कि करण और मेरा चक्कर चल रहा है.”

राजीव सेन के आरोपों पर चारु असोपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, इस वजह से करण मेहरा से मांगी माफी

11:45 PM. 4 Nov 22 6:15 PM. 4 Nov

सलमान ने लगाई शालीन को फटकार

https://www.instagram.com/p/Ckh95sjJYhe/

8:45 PM. 4 Nov 22 3:15 PM. 4 Nov

अर्जुन कपूर ने की जाह्नवी कपूर की तारीफ

अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और महीप कपूर ने जान्हवी कपूर की नई रिलीज मिली की जमकर तारीफ की है. बोनी कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर जान्हवी के साथ एक अनदेखी बचपन की तस्वीर शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, ”आप मुझे @janhvikapoor बनाना जारी रखते हैं! एक अभिनेता के रूप में, एक स्टार के रूप में आपका विकास अभूतपूर्व है… और आप अभी शुरुआत कर रहे हैं, जो वास्तव में, वास्तव में रोमांचक है !!! आप #मिली में शानदार हैं …तुम्हें बहुत प्यार करता हूँ!”

8:45 PM. 4 Nov 22 3:15 PM. 4 Nov

ऑनलाइन लीक हुई फोन भूत

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फोन भूत आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म जाह्नवी कपूर की मिली और डबल एक्सल के साथ क्लैश हुई. टाइम्स नाउ हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ की फोन भूत अब तमिलरॉकर्ज, टेलीग्राम और अन्य जैसी साइटों पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. फिल्म को सिनेमाघरों में आए कुछ ही घंटे हुए हैं और इसने पहले ही ऑनलाइन अपनी जगह बना ली है. यह निश्चित रूप से फिल्म के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है.

6:25 PM. 4 Nov 22 12:55 PM. 4 Nov

सस्पेंस ड्रामा के बीच फंसी ‘मिली’ की कहानी

जाह्नवी कपूर और सनी कौशल स्टारर फिल्म ‘मिली’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो कनाडा जाकर अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर जॉब करना चाहती है. मिली चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड समीर भी काम करे और अपना कैरियर बनाये. ट्विस्ट तब आता है, जब मिली लेट नाइट अपने रेस्त्रां के कोल्ड फ्रीजर रूम में रात को फंस जाती है, वहां का तापमान 17 डिग्री तक रहता है. क्या मिली बच पाएगी, क्या होगा, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा.

मुख्य बातें

Entertainment News Live Updates: जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. वहीं, सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म डबल एक्सएल और कैटरीना कैफ की फोन भूत भी रिलीज होगी. कौन बाजी मारेगा, ये तो आज पता चल जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >