Entertainment News Updates: आलिया की प्रेग्नेंसी पर अनुष्का का कमेंट, शहनाज ने परफॉरमेंस से जीता दिल

Entertainment News LIVE Updates: सलमान खान और साउथ एक्टर राम चरण की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर में वो दोनों साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाते दिखे. वहीं, शाहरुख खान ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने लंबा- चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.

Live Updates
12:00 AM. 28 Jun 22 6:30 PM. 27 Jun

सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है. इन तसवीरों में वो पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने श्रग कैरी किया है. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CfTqj5ioAsB/

11:54 PM. 27 Jun 22 6:24 PM. 27 Jun

आलिया की प्रेग्नेंसी पर अनुष्का ने किया ऐसा कमेंट

आलिया और रणबीर कपूर ने गुड न्यूज शेयर की है कि जल्द ही उनके घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत होनेवाला है. इसपर अनुष्का शर्मा के कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा है. उन्होंने एक तसवीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- क्लब में स्वागत नये मॉम एंड डैडी.

11:54 PM. 27 Jun 22 6:24 PM. 27 Jun

अनन्या पांडे का लेटेस्ट फोटोशूट

अनन्या पांडे ने अपनी लेटेस्ट तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वो लहंगा पहने पोज देती नजर आ रही हैं. इन तसवीरों में वो बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CfTopDON5mS/

9:05 PM. 27 Jun 22 3:35 PM. 27 Jun

शहनाज गिल ने दी दमदार परफॉरमेंस

शहनाज़ गिल ने उमंग 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर अपने प्रशंसकों को इंप्रेस किया. बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज़ ने वरुण धवन-कियारा आडवाणी की लेटेस्ट फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ के ‘द पंजाबबन सॉन्ग’ पर परफॉर्म किया. शहनाज़ ने अपने लोकप्रिय गानों ‘हौली हौली गिद्धे विच नच पटलोनी’ और ‘कुर्ता पायजामा’ पर भी परफॉर्म किया. गुलाबी रंग की पोशाक पहने, शहनाज़ बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने मंच पर आग लगा दी. शहनाज को बिग बॉस के बाद पहली बार स्टेज पर परफॉर्म करते देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे. उमंग, मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित एक वार्षिक चैरिटी शो है. इस साल भी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने पुलिस बल का मनोरंजन करने के लिए परफॉर्म किया और अपनी अथक सेवा के लिए उनकी प्रशंसा की और आभार जताया.

https://www.instagram.com/p/CfRphV-KmbL/

9:05 PM. 27 Jun 22 3:35 PM. 27 Jun

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की फोटो

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की लेटेस्ट तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. उन्होंने लाइट ब्लू स्लिप वनपीस ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने ग्लैम मेकअप का ऑप्शन चुना, इसे हील्स के साथ पेयर किया.

7:57 PM. 27 Jun 22 2:27 PM. 27 Jun

‘उमंग फेस्टिवल 2022’ में शाहरुख खान

मुबंई पुलिस के लिए आयोजित ‘उमंग फेस्टिवल 2022’ में शाहरुख खान ने डांस किया. अपनी फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी से आई एम द बेस्ट गाने पर उन्होंने शानदार डांस किया.

https://www.instagram.com/p/CfTP99bq5QE/?hl=en

मुख्य बातें

Entertainment News LIVE Updates: सलमान खान और साउथ एक्टर राम चरण की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर में वो दोनों साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाते दिखे. वहीं, शाहरुख खान ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने लंबा- चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >