Entertainment News: इस दिन रिलीज होगा सर्कस का ट्रेलर, रणवीर सिंह की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस

Entertainment News, 18 Nov Live Updates: बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है. अपारशक्ति को उनकी पत्नी आकृति आहूजा और भाभी ताहिरा कश्यप ने खास तरीके से विश किया. वहीं, विक्की कौशल, बेयर ग्रिल्स के साथ ‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में नजर आएंगे. इसका नया प्रोमो सामने आया है.

Live Updates
11:39 PM. 18 Nov 22 6:09 PM. 18 Nov

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें 

https://www.instagram.com/p/ClGafr2KxMQ/

11:39 PM. 18 Nov 22 6:09 PM. 18 Nov

इस दिन रिलीज होगा सर्कस का ट्रेलर

रणवीर सिंह स्टारर सर्कस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणवीर के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा भी हैं. रोहित शेट्टी का निर्देशन 1982 की प्रतिष्ठित फिल्म अंगूर पर आधारित है, जिसमें संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने अभिनय किया है. फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सर्कस का ट्रेलर 1 से 3 दिसंबर के बीच जारी किया जा सकता है.

11:39 PM. 18 Nov 22 6:09 PM. 18 Nov

पहली बार गुजराती फिल्मों में नजर आएंगी रत्ना शाह

अनुभवी अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह गुजराती फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी. फिल्म निर्माता ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. विरल शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रत्ना शाह पहली बार किसी गुजराती फिल्म में अभिनय करेंगी. मानसी पारेख, दरशील सफारी और धर्मेंद्र गोहिल भी अहम भूमिका निभाएंगे. रत्ना शाह ने कहा कि वह लंबे समय से गुजराती फिल्म में काम करना चाहती थीं और उन्हें ‘कच्छ एक्सप्रेस’ की कहानी पंसद आयी. अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, “मैं लंबे समय से गुजराती फिल्म में काम करने की इच्छुक थी, पर कुछ दिलचस्प नहीं मिला. इस फिल्म (कच्छ एक्सप्रेस) की अच्छी कहानी और अच्छी टीम तथा कच्छ में शूटिंग करना आकर्षक था.” शाह ने टेलीविजन शो “साराभाई बनाम साराभाई” और फिल्म “जाने तू… या जाने ना”, “गोलमाल 3”, पारिवारिक नाटक “कपूर एंड सन्स” तथा “खूबसूरत” सहित कई धारावाहिक में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह की फिल्म “जयेसभाई जोरदार” में दिखाई दी थीं. “कच्छ एक्सप्रेस” छह जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

11:39 PM. 18 Nov 22 6:09 PM. 18 Nov

पंकज त्रिपाठी निभायेंगे अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार 

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘‘मैं रहूं या न रहूं, ये देश रहना चाहिए- अटल” नामक फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की. उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखित और तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव द्वारा निर्देशित यह फिल्म वाजपेयी की जीवन यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय जनता पार्टी के सह-संस्थापकों में शुमार थे.

11:39 PM. 18 Nov 22 6:09 PM. 18 Nov

‘वध’ का नया टीजर पोस्टर हुआ जारी

जहां हाल ही में दर्शकों ने संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म वध का पहला टीजर पोस्टर देखा था, वहीं अब मेकर्स ने संजय मिश्रा के एक और टीजर पोस्टर के साथ हमें वध की रोमांचक दुनिया की एक झलक दी है और जो दर्शकों को फिल्म देखने की बहुत सारे कारण देती है. फिल्म के जारी इस नए पोस्टर में संजय मिश्रा को अपने चेहरे पर इंटेंसिटी बनाए रखते हुए कहानियां मैगजीन पढ़ते हुए देखा जा सकता हैं. इससे यह सस्पेंस बढ़ गया है कि मेकर्स इस पोस्टर के जरिए क्या इशारा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस नए पोस्टर ने यह देखने के लिए हमारा उत्साह बढ़ा दिया है कि थ्रिलर ड्रामा की शैली में संजय मिश्रा के किरदार को कैसे खोजा जाएगा. पोस्टर दिलचस्प लग रहा है और यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि फिल्म का सस्पेंस फैक्टर काफी हाई है.

7:55 PM. 18 Nov 22 2:25 PM. 18 Nov

किंग ऑफ रोमांस के नाम से फेमस है शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में से एक हैं. शाहरुख को ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाता है. उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, जिसमें उनकी जोड़ी काजोल, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, दीपिका पादुकोण के साथ दर्शकों को खूब पसन्द आती है. किंग खान ने फिल्म इंडस्ट्री में शानदार 30 साल पूरे कर लिए है. उन्हें 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. इसके अलावा एक्टर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक है. सोशल मीडिया फॉओलर्स की बात करें तो उन्हें इंस्टाग्राम पर 32 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. ट्विटर पर 42 मिलियन लोग फॉलो करते है.

https://www.instagram.com/p/CkfnLlCoDSd/

मुख्य बातें

Entertainment News, 18 Nov Live Updates: बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है. अपारशक्ति को उनकी पत्नी आकृति आहूजा और भाभी ताहिरा कश्यप ने खास तरीके से विश किया. वहीं, विक्की कौशल, बेयर ग्रिल्स के साथ ‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में नजर आएंगे. इसका नया प्रोमो सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >