Koffee With Karan 8: दीपिका पादुकोण के बाद कौन होगा अगला गेस्ट? सुहाना- आर्यन खान या सारा-इब्राहिम अली खान!

Koffee With Karan 8: करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में शो में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर नजर आए. अब शो में अगला गेस्ट कौन होगा, इसे लेकर फैंस जानना चाहते है. सुनने में आ रहा है कि उनके शो का दूसरा गेस्ट एक भाई-बहन की जोड़ी होगी.

करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 के अगले गेस्ट कौन होंगे, इसपर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि करण ने संकेत दिया कि उनके शो का दूसरा अतिथि एक भाई-बहन की जोड़ी होगी.

करण जौहर के हिंट के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि शो में शाहरुख खान के बेटे सुहाना खान- आर्यन खान हो सकते हैं. बता दें कि दोनों भाई-बहन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.

करण जौहर, शाहरुख खान के बहुत अच्छे दोस्त है और ये बात किसी से छिपी नहीं है. इसके अलावा फिल्मेमकर किंग खान के दोनों बच्चों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते है.

अगर सुहाना खान और आर्यन खान कॉफी विद करण सीजन 8 में दिखाई देंगे तो ही इसे शो के इतिहास में याद रखा जाएगा क्योंकि आज तक आर्यन खान ने किसी भी टीवी प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक उपस्थिति नहीं दिखाई है.

आर्यन खान बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है. हालांकि वो पर्दे के पीछे रहने वाले है. आर्यन अब एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक निर्देशक के रूप में शोबिज में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह स्टारडम नामक अपनी वेब श्रृंखला के साथ निर्देशन की शुरुआत करेंगे.

जोया अख्तर की द आर्चीज इस साल रिलीज होगी. इस फिल्म से सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. इसमें अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर भी है.

सुहाना और आर्यन के अलावा, भाई-बहन की जोड़ी की एक और संभावना सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हो सकते हैं. हालांकि अभी तक ऑफिशियल कुछ कहा नहीं गया है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कॉफी विद करण 8 में शिरकत की. दीपिका ने शो पर बताया कि साल 2014 में वह कितनी दुखी थीं और समझ नहीं पा रही थीं कि वह किस दौर से गुजर रही हैं और उस समय, रणवीर ने उनका काफी साथ दिया.

कॉफी विद करण 8, 26 अक्टूबर को सुबह 12 बजे शुरू हो चुका है. ‘कॉफी विद करण 8’ की स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर शुरू हो गई है और हर गुरुवार को रात 12 बजते ही एक नया एपिसोड प्रसारित होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन, रोहित शेट्टी के साथ शो में दिखाई देंगे. करीन�� कपूर खान, आलिया भट्ट, सनी देओल, रानी मुखर्जी, काजोल सुहाना खान, सारा अली खान, अनन्या पांडे भी शामिल हो सकती है.

Also Read: Koffee With Karan 8: रणवीर ने दीपिका को ऐसे किया था प्रपोज, शादी का वीडियो आया सामने, कपल ने किए 3 बड़े खुलासे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >