Kajol Birthday: कितनी पढ़ी-लिखी हैं काजोल? 16 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड में डेब्यू, जानें नेट वर्थ

Kajol Birthday: काजोल (Kajol) आज अपना जन्मदिन मना रही है. काजोल बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्री मानी जाती है. 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. उनके पास आज करोड़ों की संपत्ति है.

काजोल बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस मानी जाती हैं. काजोल ने एक से बढ़कर एक मूवीज दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है.

काजोल ने बॉलीवुड में फिल्म बेखुदी से कदम रखा था. हालांकि उन्हें पहचान फिल्म बाजीगर से मिली, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे. उन्होंने डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम सहित कई अन्य बेहतरीन मूवीज में काम किया है.

90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक काजोल ने कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. 16 साल की उम्र में उन्हें राहुल रवैल की फिल्म ‘बेखुदी’ में काम करने का मौका मिला जिसके कारण उनकी स्कूली शिक्षा भी छूट गई. हालांकि उसने सोचा था कि वह बाद में फिर से स्कूल जाएगी, लेकिन उसे एक के बाद एक फिल्में मिलती गई और फिर वह कभी स्कूल वापस नहीं जा सकी.

काजोल ने अपने करियर में खूब सफलता हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2021 तक एक्ट्रेस के पास 180 करोड़ रुपये की जायदाद की मालकिन हैं. हालांकि लेटेस्ट डेटा अभी तक सामने नहीं आया है.

हाल ही में काजोल ने ओटीटी पर वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ से डेब्यू किया था. इस सीरीज में काजोल एक वकील की भूमिका में नजर आई है. इसमें काजोल के अलावा में जिशू सेनगुप्ता, अली खान, शीबा चड्ढा, कुब्रा सेत है. आठ एपिसोड का ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

काजोल अभिनेता-निर्देशक-निर्माता शोभना समर्थ की पोती, 1930 के दशक की अभिनेत्री और गायिका रतन बाई की परपोती और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी और अनुभवी कलाकार तनुजा की बेटी हैं. वह रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी की चचेरी बहन भी हैं.

काजोल फिल्म गुप्त में नकारात्मक भूमिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला हैं. काजोल को 2011 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा वो कई अन्य अवॉर्ड्स भी जीत चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >