Filmfare Awards 2023: काजोल ने लूटी महफिल, अजय देवगन की घड़ी को ऐसे किया कैरी, इन एक्ट्रेसेस ने भी बिखेरा जलवा

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं ने जादू चलाया. काजोल बॉस लेडी में लुक में नजर आई तो जान्हवी कपूर खूबसूरत पर्पल गाउन में बेहद खूबसूरत दिखी. रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट, रकुल प्रीत सिंह, रेखा, भूमि पेडनेकर ने भी अपना जलवा चलाया.

काजोल ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर पैंटसूट पहनकर सबको क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने अपने हाथ में अजय देवगन की घड़ी पहनी, जिससे उनका लुक और खूबसूरत हो गया.

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का अंदाज देखने लायक था. वो मरमेड लुक में नजर आई. आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. साथ ही उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए.

रकुल प्रीत सिंह ब्लू स्टाइलिश गाउन में काफी हसीन लगी. हाई स्लिट गाउन में वो काफी बोल्ड भी लग रही है. वहीं बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा साड़ी में बला की खूबसूरत लगी.

जाह्नवी स्ट्रेपलेस पर्पल गाउन में काफी हसीन लगी. उन्होंने डायमंड चोकर नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में बांध रखा था.

भूमि पेडनेकर व्हाइट गाउन में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर नजर आई. बालों को उन्होंने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक दिया था. वहीं, सनी लियोनी का ये अंदाज आपका दिल जीत लेगा.

अलाया एफ भी ग्रे वन-शोल्डर टॉप और साइड स्लिट वाली स्कर्ट में काफी बोल्ड दिखी. बालों को उन्होंने खुला रखा है. हाई हिल्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >