Gadar 2 की सक्सेस पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भैया सनी देओल ने इसके लिए कितनी…

1 / 1
Gadar 2 की सक्सेस पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भैया सनी देओल ने इसके लिए कितनी…
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2 की सक्सेस पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भैया सनी देओल ने इसके लिए कितनी…

Gadar 2 सफलता से सनी देओल और मेकर्स काफी खुश और उत्साहित है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इस बीच ईशा देओल ने फिल्म की सफलता पर रिएक्शन दिया है.

गदर 2 की सफलता से पूरी फिल्म इंडस्ट्री काफी खुश है. तो दूसरी तरफ ऐसा लगता है कि मूवी ने ईशा देओल और सनी देओल के बीच जो गिले-शिकवे थे, उसे दूर कर दिया.

हाल ही में मुंबई में ‘गदर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग ईशा देओल ने रखी थी. इसमें सनी देओल, बॉबी देओल नजर आए थे. दोनों भाईयों ने बहन ईशा के साथ तसवीरें भी क्लिक करवाई. ये फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी.

ईशा देओल ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि, मैं फिल्म देखने का इंतजार कर रही थी. मैं जानती थी कि भैया इसकी कितनी शूटिंग कर रहे थे और यह वास्तव में उनके लिए बहुत मायने रखता था.

ईशा ने आगे कहा, जब यह इतना अच्छा कर रहा है, तो हम सभी उसके लिए समान रूप से खुश हैं और वो ये डिर्जव करते हैं. ‘गदर 2’ जैसी फिल्म में उन्होंने जो किया वो सिर्फ सनी देओल ही कर सकते हैं.

कुछ समय पहले हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 को काफी अच्छा रिव्यू दिया था. उन्होंने कहा था कि अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है और सनी देओल सुपर्ब रहे.

हेमा ने सनी के बेटे करण की शादी में नहीं शामिल होने को लेकर कहा था कि, “यह अजीब है कि लोग ऐसा कैसे दिखाते हैं जैसे कि हम अलग हो गए हैं. हम हमेशा एक साथ हैं, और पूरा परिवार हमारे साथ है. कुछ कारणों से वे शादी में नहीं थे और वो अलग बात है. लेकिन सनी, बॉबी शुरू से ही रक्षाबंधन के दौरान आते रहते हैं.

गदर 2 ने अबतक करीब 425.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और सफलता के झंडे गाड़ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है. निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा सिमरत कौर, मनीष वाधवा, लव सिन्हा है.

गदर 2 तारा सिंह की कहानी है, जो अपने बेटे (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के साहसी प्रयास में सीमा पार जाता है. जिसे पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है. उत्कर्ष ने ही गदर में काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >