Deepika Padukone: रणवीर सिंह की इस आदत को बदलना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, इन बिजनेस से कमाती है करोड़ों

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. बॉलीवुड की मस्तानी के दीवाने लाखों है, जो उनकी खूबसूरती पर अपना दिल हार जाते है. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं.

दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है. दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. आज एक्ट्रेस एक ग्लोबल आइकन बन गई है. वो तेजी से कामयाबी के शिखर पर पहुंच रही है.

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस से एक है दीपिका पादुकोण. दीपिका हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक फिल्म में काम करने के लिए 15 से 30 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस लेती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ करीब 314 करोड़ रुपये है.

दीपिका पादुकोण का खुद प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम ‘का इंटरप्राइजेज’ है. इसके तले उन्होंने ड्रम फूड इंटरनेशनल में इन्वेस्ट किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने मिंत्रा ‘ऑल अबाउट यू’ भी स्टार्ट किया. उन्होंने ब्लू स्मार्ट नाम की इलेक्ट्रिक टैक्सी के स्टार्टअप में भी इन्वेस्ट किया. उन्होंने 82°E नाम से एक स्किनकेयर लाइन भी शुरू किया है. इन सारे बिजनेस से वो करोड़ों कमाती है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादकोण बॉलीवुड के लविंग कपल है. दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें रणवीर की एक आदत पसन्द नहीं है. वो अपना खाना बहुत जल्दी खा लेते है. तब तक मैं दो ही बाइट लेती हूं और वो अपना सारा खाना खत्म कर लेते है.

दीपिका पादकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्रॉहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर काफी बज है. अब देखना है कि फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस कर पाती है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >