Chandramukhi 2 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज हो रही कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2

1 / 1
Chandramukhi 2 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज हो रही कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2
फुल स्क्रीन में देखें

Chandramukhi 2 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज हो रही कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2

Chandramukhi 2 OTT Release: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला. ये मूवी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में कंगना के साथ राघव लॉरेंस है.

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2, 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में कंगना के साथ साउथ स्टार राघव लॉरेंस है.

चंद्रमुखी 2 साउथ की सुपरहिट फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. इसमें रजनीकांत, नयनतारा ने अहम किरदार निभाया था.

अपनी नाटकीय रिलीज के एक महीने के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. चंद्रमुखी 2, 26 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम होगी.

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि पी.वासु द्वारा निर्देशित ‘चंद्रमुखी 2’ तमिल मूवी है. इसे हिन्दी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई.

कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 49.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म फुकरे 3 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फुकरे 3 ने चंद्रमुखी 2 से अच्छा बिजनेस किया था.

कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ 27 अक्टूबर, 2023 को रिलीज के लिए तैयार है.’तेजस’ में कंगना रनौत तेजस गिल की प्रमुख भूमिका में हैं. इसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था.

आरएसवीपी द्वारा प्रस्तुत, फिल्म ‘तेजस’ का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा द्वारा किया गया है, जबकि फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला द्वारा किया गया है. फिल्म में कंगना एक्शन करती दिखेंगी.

कंगना अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए वो सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आएंगी. इस दौरान कंगना और सलमान हंसी-मजाक करते दिखे.

कंगना रनौत के पास फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी है. इमरजेंसी रिलीज की तारीख 24 नवंबर 2023 घोषित है. हालांकि इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन नई रिलीज की तारीख घोषित नहीं की गई है.

कंगना पिछली बार फिल्म धाकड़ में नजर आई थी, जो बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

Also Read: Sunny Deol ने गदर 2 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक अद्भुत एहसास है क्योंकि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >