नीना गुप्ता ने 54, तो 60 साल की उम्र में दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, इन सेलेब्स ने बड़ी उम्र में रचाई शादी

हाल ही में एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में शादी की. उनकी शादी ने खुब सुर्खियों बटोरीं. चलिए आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बड़ी उम्र में शादी रचाई.

प्रसिद्ध अभिनेता एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में रूपाली बरुआ के साथ दूसरी शादी की है. आशीष को इस उम्र में प्यार मिला और उन्होंने अपनी जिंदगी एक बार फिर से शुरू करने में कोई झिझक नहीं दिखाई.

नीना की लव लाइफ हमेशा से चर्चा का विषय रही है. अपने पिछले रिश्तों में असफल होने और शादी से पहले एक बच्चा होने के बाद, नीना ने आखिरकार 54 साल की उम्र में दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मिश्रा के साथ शादी की.

प्रीति जिंटा ने 41 साल की उम्र में जीन गुडएनफ के साथ शादी रचाई. आज कपल के दो बच्चे है, जिनका नाम जय और जिया है.

एक्टर मिलिंद सोमन ने 52 साल की उम्र में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की. दोनों आज एक खुशहाल मैरिड लाइफ बिता रहे है.

सैफ अली खान ने करीना कपूर से 2012 में शादी की थी जब वह 42 साल के थे. करीना उस वक्त 32 साल की थीं. सैफ ने पहले अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी और 2004 में उनका तलाक हो गया था.

संजय दत्त ने 48 साल की उम्र में तीसरी बार मान्यता संग घर बसाया. संजय और मान्यता एक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >