मॉम आलिया भट्ट ने बेटी राहा संग कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, काटा ये स्पेशल केक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज बेटी राहा के जन्म के बाद अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. उनका केक काटते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के ड्रेस में दिखाई दे रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. अपनी फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में दी है. आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है.

आज आलिया भट्ट पूरे 30 साल की हो गई हैं. ये बर्थडे उनके लिए काफी खास है, क्योंकि पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ उनका ये पहला जन्मदिन है. बॉलीवुड के सभी स्टार्स आलिया को इस खास दिन पर ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं.

अब आलिया भट्ट का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अभिनेत्री प्यारा सा फल वाला केक काटती दिख रही है. पहला केक में 3 बना हुआ है, वहीं दूसरा जीरो आकार का है.

आलिया भट्ट ऑरेंज कलर के वनपीस ड्रेस में है. उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला रखा है. तसवीर में एक्ट्रेस बर्थडे विश मांगती दिख रही है.

आलिया भट्ट इन दिनों बेटी राहा कपूर के साथ लंदन में है. यहां वो नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट, हार्ट ऑफ स्टोन के अपने आखिरी शेड्यूल के लिए शूटिंग कर रही है.

आलिया हाल ही में कश्मीर में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही थीं. बेबी राहा भी उनके साथ ही थी. सेट से कई फोटोज और वीडियोज सामने आए थे.

नीतू कपूर ने भी अपनी बहू आलिया को विश किया. नीतू ने आलिया की एक स्टाइलिश तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक बहुरानी..केवल प्यार और अधिक प्यार”.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >