77वें Independence Day पर अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- ‘दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी’

अक्षय कुमार आखिरकार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं क्योंकि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है. 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खिलाड़ी कुमार ने ये खुशखबरी दी और साथ ही दस्तावेज की तसवीर शेयर की.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 को लेकर चर्चा में है. इस बीच एक्टर ने एक गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है. अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक हैं.उन्होंनेअपने आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों की तस्वीर शेयर की है.

अक्षय कुमार ने तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा, दिल और नागरिकता, दोनो हिंदुस्तानी. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द! बता दें कि अक्षय ने पहले बताया था कि उन्होंने 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोविड के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई. फाइनली अब वो भारतीय नागरिक बन गए है.

अक्षय कुमार पहले कनाडाई नागरिक थे, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी. आजतक को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था कि जब लोग उनकी कनाडाई नागरिकता के पीछे का कारण जाने बिना कुछ कहते हैं तो उन्हें बुरा लगता है.

अक्षय ने कहा था, “भारत मेरे लिए सब कुछ है… मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी हासिल किया है वह यहीं से है. और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वापस देने का मौका मिला. आपको बुरा लगता है जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं…” 54.61 करोड़ रुपये 

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए है और अबतक मूवी ने 54.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चौथे दिन मूवी ने 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की.

11 अगस्त को ओएमजी 2 और गदर 2 रिलीज हुई थी. गदर 2 को फैंस से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. गदर 2 ने चार दिन में 173.88 करोड़ रुपए हो गए है. आने वाले दिनों में इसकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >