हाथ में हसुआ लिए गुस्से में नजर आई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जानें क्या है मामला

1 / 1
हाथ में हसुआ लिए गुस्से में नजर आई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जानें क्या है मामला
फुल स्क्रीन में देखें

हाथ में हसुआ लिए गुस्से में नजर आई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जानें क्या है मामला

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अक्षरा की नयी फिल्म आ रही है, जिसका पहला लुक जारी कर दिया गया है. इसमें वो काफी अलग लुक में दिख रही है.

भोजपुरी फिल्मों की दमदार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. पोस्टर में वो काफी अलग अंदाज और लुक में दिख रही है.

अक्षरा पोस्टर में बहुत गुस्से में नजर आ रही है और उनके हाथ में हसुआ है. अक्षरा की यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाली है. फिल्म के टाइटल में अक्षरा सिंह के नाम को ही रखा गया है.

अक्षरा सिंह ने अपनी इस फिल्म के लिए खुशी का इजहार किया है. एक्ट्रेस ने कहा, इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए मैं इन सबों की शुक्रगुजार हूं. यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे नाम के टाइटल के साथ फिल्म बन रही है और उसमें मैं लीड रोल में हूं.

फिल्म अक्षरा के फर्स्ट लुक पर अक्षरा सिंह ने दर्शकों की राय मांगी है. साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव के साथ निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी का आभार जताया.

फिल्म “अक्षरा” में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला जैसे कलाकार है.

फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, सभा वर्मा, फनिदर राव व राकेश निराला हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और वीएफएक्स फरहान जादा हैं.

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तसवीरें पोस्ट कर फैंस को बेताब करती रहती है.

अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. अबतक उन्होंने 4611 पोस्ट किए है और वो सिर्फ 356 लोगों को फॉलो करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >