Bakrid Namaz Time 2023: आज मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार, यहां से जानें नमाज का समय

Bakrid Namaz Time 2023: आज दुनिया भर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है. इस पर्व को कुर्बानी के पर्व के तौर पर मनाते हैं. इस दिन नमाज पढ़ने के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है.

Bakrid Namaz Time 2023:  ईद उल अजहा का त्योहार भारत में आज 29 जून 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस पर्व को कुर्बानी के पर्व के तौर पर मनाते हैं. इस दिन नमाज पढ़ने के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है.

बकरीद नमाज़ का समय

जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज़ सुबह 6 बजकर 45 मिनट में अदा की जाएगी. इसके साथ ही रजा मस्जिद में सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर होगी.

जानिए बकरीद पर कुर्बानी का महत्व

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी. कहते हैं कि अल्लाह ने एक बार पैगंबर इब्राहिम से कहा था कि वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज का त्याग करें और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था.

बकरी ईद का महत्व

मुस्लिम धर्म में बकरीद का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से अल्लाह ने कहा था कि वह अपने सबसे प्यारी चीज का त्याग करें और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया, लेकिन जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे को मारने वाले थे, तभी खुदा ने बकरे के रूप में अपना दूत भेजा और उनके बेटे से बदल दिया. तभी से ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाने लगा और इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाने लगी. बकरे के मांस को तीन भागों में बांटा जाता है. पहला भाग रिश्तेदारों, पड़ोसियों और करीबियों को दिया जाता है, दूसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को और तीसरा हिस्सा परिवार के लिए होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >