ईडी का बड़ा एक्शन, JSCA अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को समन, 11 नवंबर को तलब

Ajay Nath Shahdeo: ईडी ने झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को समन भेजा है. स्टेडियम निर्माण में अनियमितता के आरोप में 11 नवंबर को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है.

Ajay Nath Shahdeo, रांची : झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रर्वतन निदेशालय ने बुधवार को जेएससीए के अध्यक्ष को समन भेजकर 11 नवंबर को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है. उन पर आरोप है कि उन्होंने जेएससीए स्टेडियम के निर्माण के वक्त बड़ी अनियमितता बरती थी.

जमशेदपुर कोर्ट में दर्ज मामले को ईडी ने किया टेकओवर

जानकारी के मुताबिक जेएससीए स्टेडियम निर्माण में अनियमिता को लेकर पहले से ही जमशेदपुर कोर्ट में मामला दर्ज था. उसी केस ईडी ने टेकओवर किया है. यह मामला पूर्व जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के कार्यकाल के वक्त का बताया जा रहा है. उनके ही प्रयासों से रांची अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण हुआ था.

Also Read: सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित डोडा के साथ छोटा वैन जब्त

साल 2025 के जेएससीए चुनाव में अजयनाथ शाहदेव ने दर्ज की शानदार जीत

साल 2025 में हुए जेएससीए के चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को बुरी तरह हराया था. अजयनाथ शाहदेव की टीम में भारत पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी के साथ साथ शहबाज नदीम भी शामिल है. वह कई बार कांग्रेस की टिकट पर हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन उन्हें बीजेपी के नवीन जायसवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

Also Read: Jharkhand Cabinet: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत अब मिलेंगे दो लाख रुपए, हेमंत कैबिनेट से 13 प्रस्तावों पर मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >