सेना की जमीन बेचने वाले अमित अग्रवाल और उसके करीबी के एक दर्जन ठिकानों पर ईडी का छापा

ED Raid in Jharkhand-West Bengal: भारतीय सेना की जमीन को बेचने के आरोपी कोलकाता के बिजनेसमैन अमित अग्रवाल (Amit Agrawal) के साल्टलेक के 165 एचबी ब्लॉक और सेक्टर-5 स्थित आवास एवं कार्यालय में छापामारी की, जबकि उसके करीबी संजय घोष के गरियाहाट एवं जोधपुर पार्क स्थित ठिकानों पर रेड मारी.

ED Raid in Jharkhand-West Bengal: सेना की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (Directorate of Enforcement) ने झारखंड (Jharkhand News) और पश्चिम बंगाल (West Bengal News) में एक दर्जन ठिकानों पर छापामारी की. ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी. सूत्रों ने बताया है कि कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल, झारखंड के व्यापारी विष्णु अग्रवाल (Vishnu Agrawal) समेत अन्य के ठिकानों पर छापामारी चल रही है.

अमित अग्रवाल के इन ठिकानों पर हुई छापेमारी

भारतीय सेना की जमीन को बेचने के आरोपी कोलकाता के बिजनेसमैन अमित अग्रवाल (Amit Agrawal) के साल्टलेक के 165 एचबी ब्लॉक और सेक्टर-5 स्थित आवास एवं कार्यालय में छापामारी की, जबकि उसके करीबी संजय घोष के गरियाहाट एवं जोधपुर पार्क स्थित ठिकानों पर रेड मारी. संजय घोष से अमित अग्रवाल के कैसे ताल्लुकात हैं, इसकी जांच जारी है. बताया जाता है कि झारखंड की राजधानी रांची स्थित न्यूक्लियस मॉल (Nucleus Mall Ranchi) के मालिक विष्णु अग्रवाल के यहां भी ईडी की कार्रवाई जारी है. ईडी ने उनके कांके स्थित आवास पर छापामारी की है. वहां ईडी की जांच जारी है.

Also Read: रांची के अधिवक्ता राजीव कुमार को कैश के साथ पकड़वाने वाले अमित अग्रवाल को ईडी ने भेजा नोटिस
सेना की जमीन बेचने का है आरोप

अमित अग्रवाल पर आरोप है कि उसने भारतीय सेना की जमीन पर कब्जा करके उसे फर्जी कागजात के आधार पर बेच दिया. विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि अमित अग्रवाल के साल्टलेक के 165 एचबी ब्लॉक में ईडी के अधिकारी सर्च करने पहुंचे हैं. इसके अलावा सेक्टर-5 में उसके मोटर पार्ट्स कार्यालय में और गरियाहाट स्थित उसके एक ठिकाने पर ईडी की कार्रवाई जारी है.

अमित अग्रवाल के सहयोगियों के यहां भी पड़ी ईडी की रेड

बताया जा रहा है कि अमित अग्रवाल के सहयोगी के अलीपुर स्थित ठिकाने पर भी केंद्रीय एजेंसी की रेड जारी है. अमित अग्रवाल पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सेना की जमीन बेचने के आरोप हैं.

रिपोर्ट- अमित शर्मा, कोलकाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >