Salaar Vs Dunki: एडवांस बुकिंग में सालार ने डंकी को छोड़ा पीछे, प्रभास और शाहरुख खान में होगी कांटे की टक्कर

1 / 1
Salaar Vs Dunki: एडवांस बुकिंग में सालार ने डंकी को छोड़ा पीछे, प्रभास और शाहरुख खान में होगी कांटे की टक्कर
फुल स्क्रीन में देखें

Salaar Vs Dunki: एडवांस बुकिंग में सालार ने डंकी को छोड़ा पीछे, प्रभास और शाहरुख खान में होगी कांटे की टक्कर

Dunki vs Salaar Advance Booking: शाहरुख खान 2023 में एक बार फिर से अपना जादू डंकी के जरिए दर्शकों पर चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के रिलीज होने में कुछ दिन बच गए है. दूसरी तरफ प्रभास की मूवी सालार भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में एडवांस बुकिंग में कौन किस पर भारी पड़ा, ये आपको बताते है.

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी खास रहा है. अब जवान-पठान के बाद डंकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर काफी ज्यादा क्रेज है.

डंकी फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और इसमें तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं. फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो डंकी के 33770 टिकट एडवांस बुक हो चुके हैं, जिससे 1.24 करोड़ रुपये का बिजनेस हो गया है.

व्यापार विश्लेषक सुमित काडेल ने ट्वीट किया, “डंकी इनिशियल प्री-सेल एक उल्लेखनीय नोट पर शुरू हुई. फिल्म ने नेशनल चेन के मल्टीप्लेक्स में 10K से अधिक टिकट बेचे हैं. गैर राष्ट्रीय चेन भी अच्छी गति दिखा रही हैं. अगर गति जारी रही तो डंकी अंतिम अग्रिम बुकिंग के मामले में 2023 की शीर्ष फिल्मों को चुनौती देगी. अगले 3 दिन में तस्वीर साफ हो जाएगा.

‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट डंकी से काफी अच्छी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के 73230 टिकट बिक चुके हैं और अबतक 1.48 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. हालांकि ये रियल टाइम डाटा नहीं है और ये बदल सकता है.

‘सालार’ का रनटाइम आधिकारिक तौर पर 2 घंटे, 55 मिनट और 22 सेकंड की पुष्टि की गई है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने सालार में प्रभास और प्रशांत नील के सहयोगात्मक प्रयास को ‘ए’ प्रमाणपत्र दिया है.

सालार 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं.

सालार की एडवांस बुकिंग डंकी से अच्छी है. प्रभास की फिल्म शाहरुख खान की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. सालार ने 1.48 करोड़ रुपए एडवांस बुकिंग में काम लिए है, जो डंकी से ज्यादा है.

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 41 मिनट का है.

डंकी से पहले शाहरुख खान जवान और पठान से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुके हैं. दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में जमकर तहलका मचाया और खूब पैसा कमाया.

Also Read: Dunki Movie Review: इस शख्स ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, सिर्फ एक शब्द में फिल्म का किया रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >