Dunki: विक्की कौशल ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- राजकुमार हिरानी संग काम करके पता...

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में मूवी की ड्रार्प वन वीडियो जारी किया गया था. जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब विक्की कौशल ने सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी धमाकेदार रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी दो फिल्मों ने रिलीज के साथ इतिहास रच दिया. जहां जनवरी में पठान रिलीज हुई. इस मूवी ने धुआंधार कमाई कर थियेटर्स को कोरोना महामारी के बाद जीवन दान दिया. इसके बाद एटली की ओर से निर्देशित फिल्म जवान आई. इस मूवी ने भी वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई की. अब एसआरके की डंकी आने वाली है. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ह फिल्म शाहरुख और निर्देशक राजकुमार हिरानी के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है, और इस क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. डंकी में विक्की कौशल भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतते हुए दिखाई दिए. इन-दिनों विक्की कौशल वर्तमान में मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म सैम बहादुर की रिलीज़ के लिए तैयार हैं. एक्टर जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की.

शाहरुख खान संग काम करना एक सपना सच होने जैसा

बॉलीवुड हंगामा के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, विक्की कौशल से पूछा गया कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करना कैसा था. उन्होंने कहा कि शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करना एक सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ काम करने के बाद आखिरकार उन्हें समझ आ गया कि शाहरुख बॉलीवुड के ‘बादशाह’ क्यों हैं और उनके जैसा कोई और नहीं है. विक्की ने कहा, “यह एक सपने के सच होने जैसा है. उनको मिलना ही सपना सच होता है, उनके साथ काम करना तो सोचो कितना बड़ा सपना सच होता है. वह भी, आपको निर्देशित करने वाले राजू सर के संयोजन में.”

https://www.instagram.com/p/CzIdPmcIOTV/

विक्की कौशल ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

उन्होंने आगे कहा, “डंकी के बारे में तो मैं बहुत ज्यादा डिटेल में बात नहीं कर सकता, क्योंकि इसकी एक अलग प्रक्रिया है, लेकिन इतना मैं जरूर बोल सकता हूं कि उनके साथ काम करके मुझे पता लगा कि वो बादशाह क्यों हैं. वह कुछ और है. उनका जैसा कोई है नहीं. इसलिए मैं इसके बारे में विस्तार से बात नहीं कर सकता, लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं. उनके साथ काम करने के बाद मुझे समझ आया कि वह बादशाह क्यों हैं.

https://www.instagram.com/p/Cz8THVTosV5/

डंकी के बारे में

डंकी में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म इस क्रिसमस पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. दर्शक शाहरुख खान की ‘डंकी’ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होंने इस साल ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सफल फिल्में दी हैं, लेकिन जब से ‘डंकी’ की घोषणा हुई है, लोग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि राजकुमार हिरानी शाहरुख के साथ क्या बनाएंगे. यह सहयोग काफी रोमांचक था!

https://www.instagram.com/p/Czd2jKxod09/?img_index=1

मुकेश छाबड़ा ने भी डंकी को बताया था सुपरहिट

अब जब फिल्म रिलीज के लिए दिन गिन रही है, तो कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में ‘डंकी’ के बारे में बात की. फिल्म की कास्टिंग करने वाले मुकेश ने इंडियन ने बातचीत में कहा कि वह ‘डंकी’ की स्क्रिप्ट से दंग रह गए. उन्होंने कहा कि अगर लोगों को ‘3 इडियट्स’ पसंद आई तो ‘डंकी’ उससे 100 गुना बेहतर है. वह जब भी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं तो रो पड़ते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ‘डंकी’ फिल्म निर्माण का सबसे शुद्ध रूप है, जैसा कि हम राजेश खन्ना की ‘आनंद’ और हृषिकेश मुखर्जी की ‘दो आंखें बारह हाथ’ जैसी फिल्मों के मामले में महसूस करते हैं. ‘डंकी’ देखने के बाद उन्हें कुछ ऐसी ही अनुभूति होगी, ऐसा वह सचमुच दिल से महसूस करते हैं. इसलिए उनका मानना ​​है कि फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी और ब्लॉकबस्टर होगी.

Also Read: Dunki: जावेद अख्तर ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- राजकुमार हिरानी की फिल्म का अंत बिल्कुल भी…

इतने बजट में बनी है डंकी

राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म 85 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. हालांकि, इसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और राजकुमार हिरानी समेत फिल्म के टैलेंट पार्ट द्वारा ली गई फीस शामिल नहीं है. प्रिंट और पब्लिसिटी समेत डंकी का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है. यह पिछले छह वर्षों में डंकी शाहरुख की सबसे कम बजट वाली फिल्म है और अगर मुद्रास्फीति के लिए समायोजित किया जाए, तो यह रब ने बना दी जोड़ी के बाद उनकी सबसे कम बजट वाली फिल्म है. रिपोर्ट्स की मानें तो डंकी महज 75 दिनों में बनकर तैयार हो गई है, जिसमें से शाहरुख ने सिर्फ 60 दिनों की शूटिंग की है। शाहरुख जवान और डंकी के सेट के बीच स्विच करते रहते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >