प्रयागराज में पत्नी के अनैतिक संबंध से परेशान पति ने दादी को दिया जहर, 9 पन्ने की चिट्ठी लिख लगा ली फांसी

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति के पास से 9 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है. प्राथमिक जांच में मृतक ने पत्नी का अन्य व्यक्ति से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया है.

Prayagraj News: प्रयागराज में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. मंगलवार सुबह फूलपुर थानाक्षेत्र के ढोकरी गांव में कमरे में अरविंद कुमार उम्र 40 वर्ष का फंदे पर और मृतक की दादी ललिता देवी (80 वर्ष) का शव कमरे में पड़ा मिला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मौके से मिला नौ पन्ने का सुसाइड नोट

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति के पास से 9 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है. प्राथमिक जांच में मृतक ने पत्नी का अन्य व्यक्ति से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही सुसाइड नोट में 7 लोगों का जिक्र किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अन्य की तलाश जारी है.

दादी को दिया जहर

मृतक अरविंद ने सुसाइड नोट में पत्नी का अन्य व्यक्ति से अनैतिक संबंधों का जिक्र किया है. साथ ही, अपने ससुराल वालों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इसके चलते वह काफी दिनों से अवसाद में चल रहा था. संभावना है कि उसने पहले दादी को जहर दिया और फिर फंदे पर झूल गया. हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. पुलिस द्वारा मृतक के सुसाइड नोट का भी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से परीक्षण कराया जाएगा.

शवों पर नहीं मिले चोट के निशान

पुलिस को प्राथमिक जांच में मृतक अरविंद और उसकी दादी के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं. हालांकि, पुलिस अभी मामले का बारीकी से जांच कर रही है. सुसाइड नोट के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : एसके इलाहाबादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >