दिलीप कुमार की ये फिल्में कभी नहीं हो पाई रिलीज, एक मूवी में अजय देवगन के साथ करने वाले थे काम, जानिए नाम

दिलीप कुमार की कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्में ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘राम और श्याम’, ‘नया दौर’, ‘मधुमती’, ‘क्रांति, विधाता’, ‘शक्ति’ और ‘मशाल’ है. लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी है, जो आज तक रिलीज नहीं हुई.

Dilip Kumar 2nd Death Anniversary: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 यानी आज के ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्हें उद्योग में सबसे सफल फिल्म सितारों में से एक के रूप में जाना जाता है. एक्टर को फिल्मों में गंभीर रोल निभाने की वजह ‘ट्रेजेडी किंग’ भी कहा जाता था. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था, लेकिन ऐसी कुछ फिल्में थी जो कभी रिलीज नहीं हुई.

फिल्म कलिंगा रह गई अधूरी

दिलीप कुमार की कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्में ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘राम और श्याम’, ‘नया दौर’, ‘मधुमती’, ‘क्रांति, विधाता’, ‘शक्ति’ और ‘मशाल’ है. लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी है, जो आज तक रिलीज नहीं हुई. 1992 में एक्टर ने फिल्म कलिंगा के साथ निर्देशक के क्षेत्र में कदम रखा था. हालांकि इसे बाद में बन्द कर दिया था. इसमें शिल्पा शिरोडकर, राज बब्बर, राज किरण, मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे स्टार्स थे. फिल्म की घोषणा फिल्म निर्माता सुधाकर बोकाडे ने 1992 में की थी. बाद में देरी के बाद, फिल्म अधूरी रह गई और बाद में बंद कर दी गई.

फिल्म आग का दरिया नहीं हो पाई रिलीज

50 के दशक में रमेश सहगल ने दिलीप कुमार और नूतन बहल को फिल्म शिकवा के लिए साइन किया था. ये एक रोमांटिक फिल्म थी और इसमें एक्टर राम के किरदार में नजर आने वाले थे. जबकि नूतन उनकी प्रेमिका इंदु की भूमिका में थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई. इसके अलावा 1995 की फिल्म आग का दरिया पूरी होने के बावजूद रिलीज नहीं हुई. इसमें दिलीप कुमार, रेखा, राजीव कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे थे.

Also Read: Salaar Cast Fees: प्रभास के सामने चुटकी भर है श्रुति हासन की फीस, रकम जानकर आंखें फटी रह जाएंगी, जानें यहां

फिल्म जानवर हो गई थी डिब्बाबंद

वहीं, दिलीप कुमार और सुरैया स्टारर फिल्म जानवर कभी रिलीज नहीं हो पाई. जबकि साल 2001 में दिलीप कुमार ने अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म असर – द इम्पैक्ट में काम करना शुरू किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डिब्बाबंद हो गई. बता दें कि दिलीप कुमार को फिल्मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था. उन्हें 1994 में सिने���ा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >