हेमा मालिनी के पिता और भाई से पंजा लड़ाते थे धर्मेंद्र के पिता, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा, जानें किस्सा

हेमा मालिनी की बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बेयॉन्ड, द ड्रीम गर्ल’ में एक्ट्रेस की जिंदगी के कई किस्से दर्ज है. हेमा ने किताब में बताया था, उनके ससुर और धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल, उनसे और उनके परिवार से बहुत प्यार करते थे.

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने हाल ही में पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों के नाम खास पोस्ट लिखा. पोस्ट के वायरल होने के बाद से ही धर्मेंद्र और हेमा से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. दोनों ने साल 1980 में सात फेरे लिए थे और उनकी शादी काफी साधारण तरीके से हुई थी. ड्रीम गर्ल की बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बेयॉन्ड, द ड्रीम गर्ल’ में बताया गया कि दोनों की एक पारंपरिक तमिल शादी थी जो उनके भाई के घर पर हुई थी.

हेमा मालिनी के पिता संग पंजा लड़ाते थे उनके ससुर

हेमा मालिनी की बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बेयॉन्ड, द ड्रीम गर्ल’ में एक्ट्रेस की जिंदगी के कई किस्से दर्ज है. किताब में एक किस्सा बताया गया है, जिसे एक्ट्रेस ने बताया था. हेमा ने कहा था, उनके ससुर और धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल, उनसे और उनके परिवार से बहुत प्यार करते थे. उन्होंने याद करते हुए कहा, “वह मेरे पिता या भाई से मिलने और चाय पीने के लिए घर पर आते थे. वो उनसे हाथ मिलाने के बजाय उनसे पंजा लड़ाते थे.”

हेमा मालिनी ने बताया ये किस्सा

आगे हेमा मालिनी ने बताया, पंजा में मेरे भाई और पिता को हराने के बाद वो मजाक में कहते थे, ‘तुम लोग घी-मक्खन-लस्सी खाओ, इडली और सांभर से ताकत नहीं आती.’ एक्ट्रेस ने बताया कि उनके ससुर बहुत खुशमिजाज इंसान थे. बता दें कि धर्मेंद्र ने जब हेमा से शादी की थी तब वो पहले से ही शादीशुदा थे. एक्टर की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और उनके चार बच्चे है-सनी देओल, बॉबी देओल, अजिता देयोल और विजयता देयोल.

Also Read: सनी देओल के बेटे की शादी में शामिल होंगी हेमा मालिनी? ईशा देओल बनेंगी जश्न का हिस्सा

धर्मेंद्र ने लिखा था पोस्ट

बीते दिन धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर ईशा के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक नोट शेयर कर खुलासा किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उनके नोट में लिखा था, “ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे… मैं तख्तानी और वोहरा को प्यार करता हूं और आप सभी का दिल से सम्मान करता हूं… उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात कर सकता था… लेकिन.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >