Dhanteras 2023: धनतेरस पर खरीदना चाहते हैं सस्ता बर्तन तो चले आए लखनऊ, हर आइटम मात्र 15 रुपये से शुरू

Dhanteras 2023: दीपों का उत्सव दीपावली को लेकर लोग तैयारियां कर लिए हैं. 12 नवंबर 2023 को इस बार दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली से पहले धनतेरस आता है. इस दिन लोग धातु जैसे शुद्ध सोना, चांदी, तांबा, पीतल, स्टील के सामान खरीदते हैं क्योंकि इसे शुभ माना जाता है.

Dhanteras 2023: दीपों का उत्सव दीपावली को लेकर लोग तैयारियां कर लिए हैं. 12 नवंबर 2023 को इस बार दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली से पहले धनतेरस आता है. इस दिन लोग धातु जैसे शुद्ध सोना, चांदी, तांबा, पीतल, स्टील के सामान खरीदते हैं क्योंकि इसे शुभ माना जाता है.

मान्यता हैकि धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से भगवान कुबेर का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. और महालक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती है. आज धनतेरस है तो चलिए जानते हैं लखनऊ के यहियागंज बर्तन बाजार में आपको कम दाम में सस्ता बर्तन मिल जाएगा.

लखनऊ में सस्ता बर्तन

आज धनतेरस है, अगर आप लखनऊ में हैं और सस्ता बर्तन खरीदने की सोच रहे हैं तो यहियागंज बाजार जा सकते हैं. यहां आपको होल सेल के दाम में बर्तन का सामान मिल जाएंगे. आज के दिन लोग बर्तनों की खरीदारी के लिए यहां दूर-दूर से आ रहे हैं.

Also Read: Diwali 2023 : धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदेंगे ये चीजें, तो होगी धन की बरसात

मिलेगा बर्तन में डिस्काउंट

लखनऊ के यहियागंज को बर्तन बाजार के नाम से जाना जाता है. इसी बाजार से अन्य जिले के व्यापारी बर्तन खरीदने के लिए आते हैं. यहां पर बर्तन की कीमत किलोग्राम के हिसाब से तय की जाती है.इसके साथ यहां हर आइटम पर आपको डिस्काउंट दिया जाएगा. इस बाजार में बर्तन की कीमत मात्र 15 रुपये से शुरू है.

सस्ते में लखनऊ में यहां मिलेगा अच्छा सामान

यहियागंज बाजार में सस्ते में आपको बर्तन मिल जाएगा. चाहे तो धनतेरस के दिन आप भी इस बाजार से सस्ते में बर्तन खरीद सकते हैं. यहियागंज जाने के लिए आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो या कैब से जा सकते हैं.

Also Read: PHOTOS: धनतेरस पर इस मंदिर में कुबेर की नाभी में घी लगाने से होती है धन की बरसा, न हो यकीन तो देख लें तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >