धनबाद : टुंडी विधायक ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

टुंडी में आदिवासी छात्रावास का मरम्मत के अलावा जीतपुर में विद्यालय की चहारदीवारी का भी शिलान्यास किया.

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सोमवार को लोधरिया से गोपीनाथपुर पथ का शिलान्यास किया. उक्त पथ की लम्बाई दो किलोमीटर है, जबकि भागूडीह से कोल्हर पथ तथा टुंडी में आदिवासी छात्रावास का मरम्मत के अलावा जीतपुर में विद्यालय की चहारदीवारी का भी शिलान्यास किया. मौके पर प्रमुख मालती मरांडी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इंदरलाल बाकी, जिप सदस्य मीना हेंब्रम, बसंत महतो, फूलचंद किस्कू, रामप्रसाद महतो, विक्रम भारद्वाज, दुलदुल सिंह, अनिल राम आदि थे.

Also Read: धनबाद : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर गोविंदपुर में निकला जुलूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >