धनबाद : भूली के हार्डवेयर दुकान में हजारों की चोरी, सीसीटीवी में फोटो कैद

भूली डी ब्लॉक शक्ति मार्केट रोड स्थित श्री सूरज हार्डवेयर में सोमवार की देर रात 60 हजार रुपये के सामान व नकद तीन हजार रुपये चोरी हो गये.

भूली डी ब्लॉक शक्ति मार्केट रोड स्थित श्री सूरज हार्डवेयर में सोमवार की देर रात 60 हजार रुपये के सामान व नकद तीन हजार रुपये चोरी हो गये. दुकान के मालिक पंकज कुमार डांगी ने बताया कि सोमवार को दुकान बंद कर वह अपने रिश्तेदार के यहां हजारीबाग गये थे. मंगलवार की सुबह नौ बजे जब दुकान खोली तो देखा कि उनके दुकान की एसबेस्टस शीट उखड़ी हुई थी. वहीं पीतल के नल, सीपी नल, पेंट तथा कई हार्डवेयर के सामान गायब थे. इनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है. साथ ही गल्ला से भी तीन हजार रुपये गायब थे. चोर ने दुकान में लगे दो सीसीटीवी कैमरों को प्लास्टिक से ढंक दिया था लेकिन इस दौरान उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी. सूचना पाकर भूली पुलिस पहुंची और छानबीन की. भुक्तभोगी ने बताया कि इससे पहले भी तीन बाद उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है.

Also Read: धनबाद : जेल अस्पताल में एक नंबर बेड पर रहता था अमन सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >