धनबाद : चार दिन से नहीं दिख रही थी वृद्धा, घर में मिला सड़ा हुआ शव

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी की उम्र 75 वर्ष से अधिक थी और वह अपने छोटे पुत्र इंद्रजीत सिंह के साथ रहती थी, जो मानसिक रूप से बीमार है.

भूली इ-ब्लॉक सेक्टर दो के आवास संख्या 476 में रहने वाली महिला उर्मिला देवी का शव उनके ही घर के कमरे में पाया गया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी की उम्र 75 वर्ष से अधिक थी और वह अपने छोटे पुत्र इंद्रजीत सिंह के साथ रहती थी, जो मानसिक रूप से बीमार है. आसपास के लोगों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से इंद्रजीत सिंह भी यहां नहीं था. उर्मिला देवी घर में अकेली थी. उर्मिला देवी को भी पिछले तीन-चार दिनों से किसी ने घर के बाहर नहीं देखा. बुधवार को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा, तो घर का दरवाजा खुला हुआ था. उर्मिला देवी कमरे के बेड पर मृत पड़ी थी. पड़ोसियों ने इसकी सूचना भूली पुलिस और उर्मिला देवी के परिजनों को दी. जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी का एक पुत्र शंकर सिंह पटना में रहता है तथा अन्य चार बेटियों की भी शादी हो चुकी है. फिलहाल आसपास के लोग ही शव की देखरेख कर रहे है. परिजनों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा.

Also Read: धनबाद : नाबालिग से छेड़खानी में मुजरिम को तीन वर्ष कैद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >