Dev Anand Death Anniversary: देव आनंद के फैंस को जरूर देखनी चाहिए उनकी ये 10 फिल्में, हर किरदार ने जीता दिल

हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन सितारे देव आनंद की आज पुण्यतिथि है.3 दिसंबर 2011 को उनकी मौत हो गई थी. मौत के बाद उनका चेहरा दिखाया नही गया,क्योंकि वो चाहते थे कि लोग उन्हें उसी चेहरे से याद करें जैसे उनको हमेशा स्क्रीन पर दिखाया गया था.आपको बताते है उनकी ऐसी फिल्में, जिसे देखना आज भी दर्शक पसंद करते हैं.

मुल्क राज आनंद की कहानी ‘द वेफरर’ पर आधारित फिल्म राही ब्रीटिश कौलोनिस्ट और भारतीयों के रिशते को दर्शाती है. फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया था.

फिल्म पेइंग गेस्ट एक रोमांटिक कॉमेडी है. इस फिल्म में नूतन और देव आनंद की जोड़ी ने सबको दीवाना बना दिया था.

फिल्म काला पानी में देवानांद द्वारा एक लड़के का किरदार निभाया गया है, जो अपने कैदी पिता को निर्दोष साबित करने की कोशिश करता है. इस फिल्म में उनके साथ मधुबाला और नलिनी जयवंत भी हैं.

राज खोसला की निर्देशित फिल्म बंबई का बाबू एक शानदार म्यूजिकल थ्रिलर है. इस फिल्म में देवानंद के साथ सुचित्रा सेन ने काम किया है.

फिल्म हमदोनों में देव आनन्द दो भूमिकाओं में हैं और इसमें नन्दा, साधना और लीला चिटनिस भी हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही है.

विजय आनंद की निर्मित फिल्म ज्वेल थीफ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में देव आनंद के साथ अशोक कुमार, वैजयंती माला भी हैं.

जॉनी मेरा नाम की कहानी दो बिछड़े भाइयों की जो बचपन में बिछड़ जाते हैं, जिनका किरदार देव आनंद और प्राण निभा रहे हैं. इस फिल्म का गाना ‘पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले’ झूठा ही सही आज भी लोगों की जबान पर है.

फिल्म तेरे मेरे सपने रोमांस और ड्रामा का एक कौंबो है. इस फिल्म में देव आनंद के साथ, मुमताज, हेमा मालिनी और विजय आनंद हैं.

फिल्म हरे राम हरे कृष्णा को अब तक की देवानंद की सबसे बेहतर फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म में देव आनंद और जीनत अमान भाई- बहन के रोल में खूब जंचे थे.

Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >