DU Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र स्नातक के लिए दाखिले शुरू, एडमिशन पोर्टल लॉन्च

DU Admission 2023:दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने ‘कामन सीट एलोकेशन सिस्टम’ (CASA) पोर्टल की शुरुआत के साथ शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्रातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी.

DU Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए सभी स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए अपना सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (CASA) पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया और घोषणा की कि इस वर्ष सत्र 16 अगस्त से शुरू होगा. कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने छात्रों से अपना व्यक्तिगत विवरण भरने और प्रवेश के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करने के लिए https://ugadmission.uod.ac.in पर बताया गया है.

एडमिशन पोर्टल हुआ लॉन्च

विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा एडमिशन पोर्टल की लॉन्चिंग के साथ ही विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी (यूजी,पीजी, पीएचडी) दाखिले का बिगुल बज गया. इस अवसर पर कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने लैपटॉप पर बटन दबाकर पोर्टल की लॉन्चिंग की. इस दौरान कुलपति के साथ रजिस्ट्रार विकास गुप्ता, डीन (दाखिला) प्रोफेसर हनीत गांधी, एसओएल की निदेशक प्रोफेसर पायल मागो और प्रवक्ता अनूप लाठर आदि उपस्थित रहे.

डीयू में बी.टेक. के तीन नए प्रोग्राम को लेकर कही गई ये बात

कुलपति ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस वर्ष से डीयू में बी.टेक. के तीन नए प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं जिनमें दाखिला लेने वाले 360 विद्यार्थियों से प्रत्येक को लैपटॉप की खरीद पर विश्वविद्यालय की ओर से 50 हजार रुपये तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी.

इस साल डीयू के 68 कॉलेजों में कुल 78 यूजी प्रोग्राम हैं, जिनमें कुल 71,000 सीटें हैं. सिंह ने बताया कि इस साल 13,500 सीटों के साथ 77 पीजी पाठ्यक्रम भी होंगे, हालांकि, पीजी प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है.

ऐसे छात्रों को मिलेगी वित्तीय सहायता

विश्वविद्यालय वित्तीय सहायता योजना (FSS) के तहत जिन उम्मीदवारों के माता-पिता की आय चार लाख रुपए या उससे कम है, उन्हें प्रवेश के समय शुल्क में 90 फीसद तक छूट दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों के माता-पिता की आय चार लाख रुपए से अधिक और आठ लाख रुपए से कम है, उन्हें प्रवेश के समय शुल्क में 50 फीसद छूट प्राप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >