दिल्ली: अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, फिर चाकू से गला रेता

दिल्ली पुलिस ने बताया, शास्त्री पार्क में गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. पीड़ित को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल और फिर आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसके दोनों पैर जख्मी हो गए हैं.

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. एक ओर जब पूरा देश 26 जनवरी के जश्न में डूबा था, तो राष्ट्रीय राजधानी में एक वारदात ने सनसनी फैला दी. गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी, लेकिन नॉर्थ दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में कुछ अपराधियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी. उस पर भी जब अपराधियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक को चाकू से कई बार गोदा और गला रेतने की कोशिश की. बड़ी बात तो ये है कि जब अपराधी वारदात को अंदाज दे रहे थे, उस समय बाजार खुली थी.

युवक को गोली मारने के बाद अपराधी फरार, मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बताया, शास्त्री पार्क में गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. पीड़ित को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल और फिर आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसके दोनों पैर जख्मी हो गए हैं. पुलिस ने बताया, पीड़ित का आरोप है कि 4 लोगों ने पहले उस पर चाकू से हमला किया और फिर उनमें से एक ने गोली मारकर घायल कर दिया. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. चारों आरोपी फरार हैं. उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. दरअसल वारदात 26 जनवरी रात करीब 8:30 बजे हुई.

सीसीटीवी फुटेज हम नहीं दिखा रहे हैं

दिल्ली में हुए वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. लेकिन वीडियो इतना भयावह है कि उसे हम प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश नहीं कर रहे हैं.

वीडियो में क्या था

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक को कुछ लोग दौड़ा रहे हैं. एक अपराधी युवक का पीछा स्कूटी से भी करता दिख रहा है. वीडियो में अपराधी युवक को दौड़कर पकड़ते दिख रहे हैं और उसपर हमला करते दिख रहे हैं. बड़ी बात है कि जब अपराधी वारदात को अंदाज दे रहे थे, उस समय बाजार खुली थी और एक शख्स को दुकान समेटते देखा जा सकता है. युवक को घायल कर अपराधी आराम से फरार भी हो जाते हैं. लेकिन युवक को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया.

Also Read: दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’? अरविंद केजरीवाल का दावा- बीजेपी चाहती है सरकार गिराना, विधायकों से कर रही है संपर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >