Deepika Padukone Birthday: डिंपल गर्ल इन स्टार्स को कर चुकी हैं डेट, जानिए उनकी डेटिंग लाइफ से जुड़े ये राज

दीपिका पादुकोण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. एक्ट्रेस ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी और फिर कभी पीछे मूड़कर नहीं देखा.

दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में आता है. डिंपल गर्ल ने अपनी करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन अब वो बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में से एक हैं. दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से करोड़ो दिलों पर राज करती है. अभिनेत्री ने अपने 17 साल के एक्टिंग करियर में काफी लोकप्रियता और स्टारडम हासिल किया. पादुकोण ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थी. इस फिल्म ने रातों रात दीपिका को स्टार बना दिया था. तब से लेकर अब तक दीपिका ने कई फिल्में की और इसके लिए कई अवार्ड्स भी मिले हैं. दीपिका एक फिल्म के लिए करीबन 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस मशहूर एक्टर रणवीर सिंह के साथ 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधी थी, लेकिन क्या आप को पता है कि रणवीर से पहले 7 और लड़कों को अभिनेत्री डेट कर चुकी हैं, वो नाम कौन से थे ये देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे…

रणबीर कपूर

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जाना माना नाम है रणबीर कपूर. दीपिका और रणबीर के प्यार के किस्से काफी ज्यादा चर्चित रहे हैं. दीपिका और रणबीर ने साथ में ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘बचना ऐ हसीनों’ जैसी कई फिल्में भी की हैं. इन दोनों ने लगभग 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद साल 2009 में एक दूसरे से अलग हो गए. अब दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली और रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से. स्टार्स अपनी-अपनी लाइफ में काफी खुश हैं.

https://www.instagram.com/p/C1NC1l5ruEx/?hl=en

निहार पंड्या

अपने करियर के शुरुवाती दौर में जब दीपिका बेंगलुरु से मुंबई आई थीं, तब उनकी मुलाकात बिजनेसमैन एवं मॉडल निहार पंड्या से हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों 3 साल तक रिलेशनशिप में थे और इस बीच वो लिव इन में भी एक साथ रहे. बाद मैं किसी कारण से स्टार्स अलग हो गए और निहार पंड्या ने बाद में गायिका नीति मोहन से शादी कर ली.

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है, जिन्हे दुनियाभर में जाना जाता है. लोग धोनी की एक झलक को तरसते हैं. एक वक्त था जब धोनी ने सरेआम ये कहा था की वो दीपिका को पसंद करते हैं. खबरें कुछ ऐसी भी आई थी की धोनी दीपिका और क्रिकेटर युवराज सिंह एक लव ट्राएंगल में हैं. हालांकि कभी भी इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई. महेंद्र सिंह धोनी ने 2010 में साक्षी सिंह रावत से शादी कर ली.

https://www.instagram.com/p/C0cM787LRIJ/?hl=en&img_index=1

युवराज सिंह

दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह की लवस्टोरी के बारे में बेहद ही कम लोगों को पता है. खबरों के अनुसार ये दोनों अपनी बिजी शेड्यूल के वजह से अलग हो गए थे. युवराज ने एक इंटरव्यू के दौरान भी ये बात कही थी कि वो दोनों ये समझ नहीं पा रहे थे की ये रिश्ता आगे तक जाएगा या नहीं. बाद में युवराज सिंह 2015 में हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंध गए.

उपेन पटेल

एक्टर उपेन पटेल और दीपिका पादुकोण एक साथ एक मैगजीन फोटोशूट में नजर आए थे, जहां उनकी नजदीकियों को देखकर लोग ये अंदाजा लगा रहे थे की ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि उस फोटोशूट के बाद ऐसा कुछ भी न सुनने को मिला न ही देखने को. इनकी केमिस्ट्री के चर्चे उन मैगजीन के पन्नों तक ही सीमित रह गए.

मुजम्मिल इब्राहिम

कश्मीर के मुजम्मिल इब्राहिम जो कि पहले एक मॉडल थे और बाद में उन्होंने एक्टिंग भी की, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो और दीपिका शुरुवाती 2000 के समय में एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 2007 में इब्राहिम ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया था कि वो और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वो दोनों अपने ब्रेकअप के वजह को प्राइवेट रखना चाहते थे. खबरों के अनुसार उन्हें ये जवानी है दीवानी में भी एक रोल ऑफर हुआ था लेकिन क्योंकि इस फिल्म में दीपिका थी इसलिए उन्होंने इस फिल्म को ना कर दिया था.

Also Read: Deepika Padukone: रणवीर सिंह की इस आदत को बदलना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, इन बिजनेस से कमाती है करोड़ों

सिद्धार्थ माल्या

दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या का एक किसिंग वीडियो खूब वायरल हुआ था. ये दोनों एक आईपीएल मैच के दौरान एक दूसरे को किस करते नजर आए थे. जिसके बाद ये दोनों कई दिनों तक सुर्खियों में रहे थे. हालांकि ये दोनों डेट कर रहे थे या नहीं इस बात की पुष्टि आज तक दोनों ने नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >