छात्रा का पीछा कर प्रेमी भी दिल्ली से आया बिहार, फंदे से लटकती मिली नाबालिग की लाश, अब डायरी खोलेगा राज

मुंगेर में एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला. मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. एक युवक पर आरोप लगा है जो दिल्ली से छात्रा का पीछा करता यहां पहुंचा है. हालाकि दोनो पड़ोसी ही हैं.

Munger News: हवेली खडगपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रविवार की रात एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती का शव पंखे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लेकिन उसकी मौत को लेकर गांव में चर्चा बना हुआ है. नाबालिग ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है. यह गुत्थी उलझी हुई है. जिसे सुलझाने में पुलिस जुट गयी है. क्योंकि मौत के दिन शाम में उसके घर के पास जमकर हंगामा हुआ था.

युवक पर लगा आरोप

घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताया कि केवट टोला गांव निवासी स्व. शंकर केवट का पुत्र मुकेश केवट का घर सिंहपुर में मेरे घर के पास है. जबकि दिल्ली में जहां हमलोग रहते है वहां भी मेरे घर के पास ही वह रहता है. रविवार की शाम मुकेश अपने साथियों के साथ मेरे घर के सामने आकर गाली-गलौज कर रहा था. जब हम लोगों ने रोका तो मेरे देवर के साथ मारपीट करने लगा. मेरा देवर इसकी सूचना खड़गपुर थाना में देने गया हुआ था. मैं अपनी छोटी बेटी के साथ घर के बाहर बैठी थी.

पंखे से झूल रहा था शव

मृतका की मां ने कहा कि आधे घंटे के बाद जब मैं घर के अंदर जाने लगी तो देखा कि जिस कमरे में प्राची रहती थी. वह कमरा अंदर से बंद है. मुझे कुछ आशंका हुई तो मैंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया. लेकिन जब अंदर से कोई आवाज नहीं आया तो हम लोगों ने दरवाजा को तोड़ दिया. कमरे का नजारा देखते मेरे होश उड़ गये. मेरी बेटी अपने गले में दुपट्टे का फंदा डालकर पंखे से झूल रही थी. आनन-फानन में हम लोगों ने उसको नीचे उतारा और घटना की सूचना खड़गपुर थाने को दी. उसने आशंका जताया कि मेरी बेटी की हत्या कर उसे शव को पंखे से टांग दिया गया है. इस हत्याकांड में केवट टोला निवासी मुकेश केवट शामिल है.

Also Read: श्रावणी मेला 2022: सुल्तानगंज गंगा घाट पर परिचय पत्र की किन्हें पड़ेगी जरूरत? जानिये इस बार की तैयारी
प्रेम प्रसंग की हो रही चर्चा

सिंहपुर गांव निवासी सत्तन बिंद जो अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहकर ड्राई फ्रूट की दुकान चलाता है उसकी बेटी ने गले में फंदे डालकर पंखे से लटक आत्महत्या कर ली है. मृतका दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी और उसने इस बार सीबीएसई बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दी थी. बताया जाता है कि उसका प्रेमी जो यहां भी उसका पड़ोसी था और दिल्ली में भी पड़ोस में रह कर कोई काम करता था. गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा है. मृतका प्राची कुमारी 4 दिन पहले ही खड़गपुर अपने गांव आई थी तथा उसका प्रेमी युवक भी उसके पीछे-पीछे अपने गांव चला आया था. ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में ही नाबालिग ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या कर किसी ने उसके शव को पंखे से लटका दिया गया है. इसकी जांच होनी चाहिए.

बरामद डायरी और मोबाइल से खुलेगा राज

खड़गपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से लड़की की डायरी तथा मोबाइल फोन बरामद किया है. बताया जा रहा है कि इस डायरी में लड़की द्वारा बहुत सी बातें लिखी गई है. डायरी और मोबाइल फोन को खंगालने से बहुत सी बातें सामने आने की संभावना है. डायरी और फोन हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में कारगर साबित होगी.

कहते हैं थानाध्यक्ष

खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है .लेकिन पुलिस इससे जुड़ी हर एक बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >