बहराइच में गर्लफ्रेंड के घर फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, लड़की ने अपने पिता पर लगाया आरोप

बहराइच में गर्लफ्रेंड के घर पर फंदे से लटकता हुआ प्रेमी का शव मिला है. लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया है. यूपी के बहराइच में प्रेमी युगल रात में एक दूसरे से मिल रहे थे, इसी दौरान लड़की के पिता ने दोनों को देख लिया. लड़की ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है.

लखनऊ. यूपी के बहराइच से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता मिला है. बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल रात में एक दूसरे से मिल रहे थे, इसी दौरान लड़की के पिता ने दोनों को देख लिया. इसके बाद कुछ लोगों की मदद से लड़के को पकड़ कर घर ले गए. जहां पर उसके परिजनों ने लड़के को जमकर पीटा था. इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है. फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़के ने खुदकशी की है या लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या की है.

गर्लफ्रेंड के घर फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव

देहात कोतवाली के हेमरिया गांव में देर रात इकबाल ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था. लड़की जब घर से निकली तो उसके पिता ने देख लिया और वो पीछा करने लगे. लड़की अपने प्रेमी से मिली तो पिता ने दोनों को पकड़ लिया. लड़की के पिता ने इकबाल के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके साथ ही पंचायत में मिलने की बात कही. सुबह पंचायत होने से पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में लड़के का शव लड़की के घर में मिला.

Also Read: यूपी के अलग-अलग जनपदों में 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना की वजह पता करने में जुटी पुलिस
मामले की चल रही जांच

लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इकबाल को जमकर पीटा था. घटना के 10-12 घंटे बीत जाने के बाद भी लड़के के घरवालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी. घटना स्थल पर यह चर्चा थी कि इन दोनों का काफी दिनों से प्रेम संबंध था. लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शिशोदिया ने बताया कि ये हत्या है या आत्महत्या है. अभी बता पाना मुश्किल है. मामले की जांच चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >