कानपुर करौली सरकार के आश्रम में मिली लाश, डॉक्टरों के दो पैनल ने शव का किया पोस्टमार्टम

करौली सरकार के लवकुश आश्रम में नोएडा निवासी एक भक्त की कमरे में लाश मिली है. पुलिस ने शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया है.

कानपुर. कानपुर के बिधनू स्थित करौली सरकार के लवकुश आश्रम में नोएडा निवासी एक भक्त की कमरे में लाश मिली है. सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है. वहीं बुजुर्ग के परिजनों की मांग पर पुलिस ने मौत का कारण पता करने के लिए शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र पुलिस को नहीं दिया गया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया है.

4 दिन पूर्व आए थे आश्रम

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के एनएसजी अपार्टमेंट में रहने वाले देवेंद्र सिंह भाटी 56 वर्षीय करीब चार दिन पहले संतोष सिंह भदौरिया के लवकुश आश्रम (करौली सरकार) आए थे. आश्रम के सेवादार ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र सिंह आश्रम के अंदर बने भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में रुके हुए थे. रविवार सुबह 7:30 बजे घूमकर लौटे और अपने कमरे में चले गए. इसके बाद से उन्हें नहीं देखा गया. लेकिन जब देर रात तक कोई हलचल नहीं हुई तो उनके कमरे का वीडियो बनाते हुए गैस कटर की मदद से दरवाजा काटा तो वह संदिग्ध अवस्था में मृत पड़े हुए थे. वहीं घटना की जानकारी आश्रम के द्वारा उनके परिजनों को दी गई.

Also Read: अयोध्या में नर सिंह मंदिर के पुजारी ने फेसबुक Live आकर दी जान, पुलिसवालों पर लगाया गंभीर आरोप
अनहोनी के चलते पोस्टमार्टम के पैनल की मांग

वहीं घटना की सूचना पर मृतक के परिजन सोमवार की सुबह शहर पहुंचकर किसी अनहोनी की आशंका के चलते डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की. परिजनों की मांग और पुलिस ने शव को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराई गई. हालांकि, मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है. वहीं पूरे मामलें में एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला का कहना है कि कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >