Bihar News बस दुर्घटना में साईकिल चालक की मौत , तीन दर्जन से अधिक सवार जख्मी

बगहा एन एच 727 मुख्य मार्ग के बसवरिया चौक के समीप हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं.

बेतिया. बगहा एन एच 727 मुख्य मार्ग के बसवरिया चौक के समीप हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं.

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बेतिया के तरफ से आ रही लव कुश बस एक साईकिल सवार को बचाने के क्रम में अपना संतुलन खो दिया और बांसवारी में घुस गया. जिससे बस में सवार तीन दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए, जबकि साइकिल सवार की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंङलीय अस्पताल बगहा भेजा.

इसी क्रम में साइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान बसवरिया गांव के शेख गुलाब का पुत्र शेख आँसु के रुप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बस मे सवार लगभग 10 यात्रियों की स्थिति गंभीर है. तथा दो दर्जन से अधिक यात्री जख्मी है जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है.

इनपुट : इजरायल अंसारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >