CWG 2022 Full Schedule: भारत को आज भी इन खेलों से मेडल की उम्मीद, देखें छठे दिन का पूरा शेड्यूल

आज बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन है. आज भी भारत को कई खेलों में हिस्सा लेना है, जिसमें पदक की उम्मीद की जा रही है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) ने अबतक पांच दिनों का सफर पूरा कर लिया है. जिसमें भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत ने 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और तीन कांस्य पदक की मदद से कुल 13 मेडल अपने नाम कर लिया है. पांचवें दिन भारत ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीता. आज बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन है. आज भी भारत को कई खेलों में हिस्सा लेना है, जिसमें पदक की उम्मीद की जा रही है. आइये छठे दिन भारत के शेड्यूल को एक बार देखें.

छठे दिन का पूरा शेड्यूल

एथलेटिक्स: महिला गोला फेंक फाइनल – मनप्रीत कौर (गुरुवार को सुबह 12.35 बजे) पुरुष ऊंची कूद फाइनल – तेजस्विन शंकर (रात 11.30 बजे) पुरुष चक्का फेंक फाइनल – अनीश कुमार सुरेंद्रन पिल्लई, देवेंद्र गहलोत, देवेंद्र कुमार (गुरुवार को 1:15 बजे)

मुक्केबाजी : महिला

45 किग्रा-48 किग्रा – क्वार्टर फाइनल – नीतू गंगस (4.45 बजे) 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) – क्वार्टर फाइनल – निकहत ज़हरीन (11.15 बजे) 66-70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) – क्वार्टर फ़ाइनल – लवलीना बोरगोहेन (गुरुवार को सुबह 12.45 बजे)

पुरुष

54-57 किग्रा (फेदरवेट) – क्वार्टर फाइनल – हुसाम उद्दीन मोहम्मद (शाम 5.45 बजे) 75-80 किग्रा (लाइट हैवीवेट) – क्वार्टर फाइनल – आशीष कुमार (बुधवार को 2.00 बजे)

Also Read: Commonwealth Games: बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल, फाइनल में मलेशिया ने हराया

क्रिकेट: महिला टी20 – भारत बनाम बारबाडोस – रात 10.30 बजे हॉकी: महिला पूल ए – भारत बनाम कनाडा 03.30 अपराह्न पुरुष पूल बी – भारत बनाम कनाडा – 06.30 अपराह्न

जूडो: महिला 78 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल – तूलिका मान – 2.30 बजे पुरुष 100 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 – दीपक देसवाल – 2.30 बजे लॉन बाउल्स: पुरुष एकल – मृदुल बोरगोहेन – एक और चार बजे महिला पेयर्स – भारत बनाम नीयू – एक और चार बजे पुरुष फोर – भारत बनाम कुक आइलैंड्स और इंग्लैंड – 7.30 और 10.30 बजे महिला ट्रिपल – भारत बनाम नीयू (07.30 बजे) महिला पेयर्स – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 4 बजे) पुरुष फोर – भारत बनाम इंग्लैंड (10:30 बजे)

तैराकी: पुरुषों की 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल – अद्वैत पेज, कुशाग्र रावत (गुरुवार को सुबह 12:42 बजे से)

स्क्वाश: पुरुष एकल कांस्य पदक मैच – सौरव घोषाल बनाम जेम्स विल्ट्रोप (इंग्लैंड) (रात 9:30 बजे) मिश्रित युगल राउंड 32 बनाम श्रीलंका – 03.30 अपराह्न महिला एकल – सुनन्या कुरुविला बनाम मैरी फंग-ए-फैट (दोपहर 2:30 बजे)

टेबल टेनिस: महिला एकल – बेबी सहाना रवि बनाम फेथ ओबज़ुए (नाईजीरिया) – (3:10) महिला एकल – सोनलबेन मनुभाई पटेल बनाम सू बेली (इंग्लैंड) – (3:10 बजे) महिला एकल – भाविना हसमुखभाई पटेल – डेनिएला डि टोरो (ऑस्ट्रेलिया) – (3:10 बजे) पुरुष एकल – राज अरविंदन अलगर – जॉर्ज विन्धम – (4:55 बजे) महिला एकल – – बेबी सहाना रवि बनाम ग्लोरिया ग्रेसिया वोंग (रात 9:40 बजे) महिला एकल – भावना हसमुखभाई पटेल बनाम इफेचुकुडे क्रिस्टियाना इकपोयी (नाईजीरिया) – (10:15 बजे) महिला एकल – सोनलबेन मनुभाई पटेल – अमांडा जेन त्सचर्के (ऑस्ट्रेलिया) – 10:15 बजे) पुरुष एकल – राज अरविंदन बनाम इसाउ ओगुनकुनले (नाईजीरिया) – (12:00 बजे/गुरुवार)

भारोत्तोलन: पुरुष 109 किग्रा – लवप्रीत सिंह – 02.00 अपराह्न महिला 87 किग्रा – पूर्णिमा पांडे – 06.30 बजे पुरुष 109 किग्रा – गुरदीप सिंह – 11 बजे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >