CRPF Constable Recruitment 2023: सीआरपीएफ में बंपर वैकेंसी, 100 रुपये का फार्म भर कर पाएं इतनी सैलरी वाली जॉब

Sarkari Naukri 2023, CRPF Constable Recruitment 2023: सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के पदों पर आवेदन मांगे हैं. सीआरपीएफ की वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कांस्टेबल के नौ हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं.

Sarkari Naukri 2023, CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के 9000 से अधिक रिक्त पदों पर निकली है. इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से चल रही है.इस भर्ती की आखिरी तारीख को सीआरपीएफ ने 25 अप्रैल से बढ़ाकर 2 मई कर दिया है.इस सम्बन्धित नोटिस सीआरपीएफ ने मंगलवार, 18 अप्रैल को जारी किया.

CRPF 9712 Constable Tradesman Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन?

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती और सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल (टेक्निकल) भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती पोर्टल, rect.crpf.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए गए लिंक से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा.हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है.

CRPF 9712 Constable Tradesman Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर पास होना चाहिए.साथ ही उम्मीदवारों की कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.

CRPF 9712 Constable Tradesman Recruitment 2023:  सैलरी

CRPF कांस्टेबल का वेतन 15,600 रुपये से 60,600 रुपये के बीच होता है. CRPF कांस्टेबलों को मिलने वाले विभिन्न भत्ते और लाभ भी हैं. आइए हम आपको CRPF कांस्टेबल के वेतन और अन्य जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं.

CRPF 9712 Constable Tradesman Recruitment 2023: आयु सीमा

सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है.

सीआरपीएफ में कांस्टेबल टेक्निकल ट्रेड्समैन पद के लिए योग्यता

सीआरपीएफ में कांस्टेबल टेक्निकल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को हाईस्कूल पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई या संबंधित कार्य का ज्ञान होना चाहिए. ड्राइवर पद के लिए उम्र सीमा 21 से 27 साल है. जबकि अन्य सभी पदों के लिए 18 से 23 साल है. एससी और एसटी को पांच साल व ओबीसी को तीन साल की उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >