Bihar Crime News: सीवान में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, हत्या के बाद ग्रामीणों ने शव रख की सड़क जाम

शिक्षक स्कूल जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी. शिक्षक को चार गोली लगी है. हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी है.

बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है. मृतक की पहचान असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव निवासी प्रमोद पांडेय (35) वर्ष के रूप में हुई. ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था.

रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी. शिक्षक को चार गोली लगी है. हत्या की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी है. हत्या के बाद ग्रामीणों ने रघुनाथपुर-गुठनी मुख्य मार्ग पर शव को रख जाम कर दिया है. इस घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित दिख रहे है. फिरहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गयी है.

शिक्षक की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद असांव थानाध्यक्ष, दरौली थानाध्यक्ष, आंदर थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नोरबाजी करते हुए एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >