झारखंड: नाबालिग प्रेमिका का कराया गर्भपात, पुलिस ने प्रेमी और झोलाछाप डॉक्टर को भेजा जेल

एक युवक ने नाबालिग को पहले प्रेम जाल में फंसाया. गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने उसका गर्भपात करा दिया. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता (नाबालिग) के बयान के आधार पर प्रेमी और गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

खूंटी, चंदन: झारखंड के खूंटी जिले में एक प्रेमी द्वारा नाबालिग प्रेमिका का जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. नाबालिग ने इसके खिलाफ बंदगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए न सिर्फ प्रेमी को बल्कि गर्भपात करनेवाले झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने कहा कि उसे प्रेम जाल में फंसाया गया और गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात कराया गया. इसके खिलाफ उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी और पुलिस ने उसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की.

प्रेमी और गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को जेल

एक युवक ने नाबालिग को पहले प्रेम जाल में फंसाया. गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने उसका गर्भपात करा दिया. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता (नाबालिग) के बयान के आधार पर प्रेमी और गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये मामला बंदगांव थाना क्षेत्र का है.

Also Read: झारखंड: विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

पीड़िता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार जब प्रेमी को पता चला कि नाबालिग प्रेमिका गर्भवती हो गयी है, तो उसने बहला-फुसला कर उसे मुरहू थाना क्षेत्र के इठ्ठे गांव में स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह के पास ले गया, जहां उसने जबरदस्ती गर्भपात कराया. इसके बाद नाबालिग पीड़िता ने बंदगांव थाने में प्रेमी और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने कहा है कि उसकी मर्जी के खिलाफ गर्भपात कराया गया है.

Also Read: झारखंड: गिरिडीह के कुंदन की रातोंरात बदल गयी किस्मत, ऐसे बन गया करोड़पति, जीत के जश्न पर दी ये नसीहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >