गिरिडीह : नाबालिग छात्रा से बार-बार दुष्कर्म कर रहा था शिक्षक, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, हुआ गिरफ्तार

गिरिडीह के जुमआ में एक नीजी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से बार-बार दुष्कर्म करने, उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और धर्म परिवर्तन कराकर छात्रा पर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप है. पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में आवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

जमुआ (गिरिडीह), मृणाल सिन्हा : जमुआ के हीरोडीह थाना इलाके के एक गावं में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. ये कुकर्म करने वाला और कोई नहीं बल्कि छात्रा का शिक्षक ही है. गांव के एक नीजी स्कूल के शिक्षक सोनू एजाज पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देने और जबरन धर्म परिवर्तन करा कर शादी करने के लिए दबाव डालने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें की इस मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के पिता ने हीरोडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी. पुलिस को दिये गये आवेदन में पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा था कि उनकी पुत्री जो कि 17 वर्ष की है और वह एक नीजी स्कूल में पढ़ने के लिए जाती थी. इसी दौरान स्कूल के संचालक सह शिक्षक सोनू एजाज ने किसी बहाने से छात्रा का नंबर लिया और काम के बहाने उसे स्कूल बुलाने लगा. एक दिन आरोपी शिक्षक छात्रा को बहला फुसलाकर स्कूल के बगल में ही एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा.

स्थानीय लोगों ने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ा

पिता ने बताया कि इस घटना के बाद सोनू एजाज लगातार उनकी बेटी को अपने किराये के मकान में बुलाने लगा और वहां शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद वह छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. फिर उसपर धर्म परिवर्तन कराकर शादी का दबाव डालने लगा. पिता ने बताया कि आरोपी गिरिडीह पचंबा थाना इलाके का रहने वाला है. रविवार को भी उनकी बेटी को सोनू एजाज ने अपने किराये के मकान में बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था. इसी बीच आस-पास के लोगों ने उस शिक्षक को पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी.

बाबूलाल मरांडी ने भी की कार्रवाई की मांग

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक के साथ छात्रा को भी अपने साथ थाना ले गयी. इधर मामले की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी ट्विटर पर पोस्ट कर झारखंड पुलिस से मामले की जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.

Also Read: गिरिडीह में दुष्कर्म पीड़िता ने केरोसिन डाल खुद को लगायी आग, इलाज के दौरान मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >