Covid19: सोशल मीडिया पर ‘अफवाह फैलाने’ के आरोप में बंगाल में भाजपा सांसद पर प्राथमिकी

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला में दो शवों के दाह संस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये अफवाह फैलाने के आरोप में भाजपा सांसद सुभाष सरकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल (के बांकुड़ा जिला में दो शवों के दाह संस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये अफवाह फैलाने के आरोप में भाजपा सांसद सुभाष सरकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Also Read: बंगाल में कोरोना पर गरमायी राजनीति, भाजपा सांसद जॉन बारला व अर्जुन सिंह को पुलिस ने क्षेत्र में जाने से रोका, राज्यपाल बोले : रियैक्शन का नहीं, एक्शन का समय

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता जयदीप चट्टोपाध्याय ने बांकुड़ा सदर पुलिस थाने में सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को बांकुड़ा के सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अधिकारियों ने दो शवों के दाह संस्कार में गलती की और दावा किया कि उन दोनों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी.

Also Read: Covid19: बंगाल में शव पर राजनीति, विजयवर्गीय ने CM से पूछा : अस्पतालों में रखे शव परिजनों को क्यों नहीं दिये जा रहे?

टीएमसी नेता ने कहा, ‘सांसद खुद डॉक्टर हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों मृतकों में से किसी की भी रिपोर्ट देखे बिना उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की.’

भाजपा सांसद ने इस पर पलटवार करते हुए कहा, ‘प्रशासन ने जांच के नतीजे आने से पहले कैसे शवों का दाह संस्कार किया?’ अधिकारियों ने 12 अप्रैल की आधी रात को दाह संस्कार किया था.

Also Read: अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों एवं परिवारों को राहत देगी बंगाल की ममता सरकार, हायर सेकेंडरी की परीक्षा जून में

दोनों व्यक्तियों की एक सरकारी अस्पताल में मौत हुई थी. कुछ लोगों ने यह दावा करते हुए प्रदर्शन किया था कि दोनों की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हुई.

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को राहत सामग्री वितरित करने जा रहे अलीपुरद्वार के भाजपा सांसद जॉन बारला एवं बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को पुलिस ने उनके संसदीय क्षेत्र में जाने से रोक दिया.

Also Read: कोरोना की जांच में बंगाल काफी पीछे, नहीं आ पा रहे सही आंकड़े

इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार अब ओछी राजनीति पर उतर आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >