CoronaVirusUpdates : कोरोना वायरस ने खेल जगत में मचायी खलबली, दर्जनों टूर्नामेंट किये गये रद्द

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले आखिरी दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कोरोना वायरस के कहर के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिये गये

बीसीसीआई ने ईरानी कप सहित सभी घरेलू मैच निलंबित किये

बीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी के कारण शेष भारत और रणजी चैंपियन सौराष्ट्र के बीच होने वाले ईरानी कप सहित अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट निलंबित कर दिये. बीसीसीआई सचिव जय शाह के हस्ताक्षर वाले बयान में बोर्ड ने कहा कि जिन टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया उनमें ईरानी कप, विज्जी ट्रॉफी, सीनियर महिला एकदिवसीय नाकआउट और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर शामिल हैं. जिन जूनियर महिला टूर्नामेंट को आगामी नोटिस तक रोका गया है उनमें अंडर-19 वनडे नाकआउट, अंडर-19 टी20 लीग, सुपर लीग और नाकआउट, अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी, अंडर-23 नाकआउट और अंडर-23 वनडे चैलेंजर शामिल हैं.

एमसीए ने सभी मैच 31 मार्च तक स्थगित किये

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपने सभी मैच 31 मार्च तक निलंबित करने का फैसला किया. शहर की क्रिकेट संस्था की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने कहा, मुंबई क्रिकेट संघ ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए 14 से 31 मार्च 2020 के बीच होने वाले सभी मैचों को अपने सारे क्रिकेट मैचों को स्थगित करने का फैसला किया है.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे शृंखला रद्द

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले आखिरी दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कोरोना वायरस के कहर के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिये गये. इस वैश्विक महामारी के कारण विश्व भर में अभी तक कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गयी हैं. पिछले तीन दशक में यह केवल दूसरा अवसर है जबकि भारत में कोई अंतरराष्ट्रीय शृंखला बीच में ही रद्द करनी पड़ी.

इंडिया ओपन बैडमिंटन फिलहाल स्थगित

इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट को शुक्रवार को कम से कम 12 अप्रैल तक निलंबित कर दिया क्योंकि खेल की विश्व संचालन संस्था ने कोरोना वायरस महामारी के कारण 16 मार्च से सभी टूर्नामेंट को रोकने का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड शृंखला रद्द

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चैपल-हैडली वनडे शृंखला के बचे हुए दो मैच शनिवार को रद्द कर दिये गये क्योंकि मेहमान टीम को कोरोना वायरस महामारी के चलते यात्रा संबंधित नयी पांबदियों से बचने लिये जल्दी स्वदेश रवाना होना होगा.

बोस्टन मैराथन 14 सितंबर तक स्थगित की गयी

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दुनिया की सबसे मशहूर ‘बोस्टन मैराथन’ को 14 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया. बोस्टन के मेयर मार्टी वाल्श ने शुक्रवार को यह घोषणा की.

एआईएफएफ ने सभी फुटबॉल टूर्नामेंट 31 मार्च तक निलंबित किये

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कोविड-19 महामारी के चलते शनिवार को अपने सारे स्तर के टूर्नामेंट 31 मार्च तक निलंबित कर दिये जिसमें आई लीग भी शामिल है. यह निलंबन रविवार से प्रभावी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >